PLAYOFF से बाहर MUMBAI INDIANS को बड़ा झटका IPL ने लगाया जुर्माना-FINE

मुंबई इंडियंस का लखनऊ से मुकाबला हारने के बाद जहां प्लेऑफ में जाने के सपने का अंत हुआ है । तो उसके बाद आईपीएल ने कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम के बाकी खिलाड़ियों को एक कड़ी सजा सुना दी है।

author-image
By Lakshit Mehndhiratta
New Update
FINE.jpg
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

1 मई 2024, दिल्ली - आईपीएल 2024 के 48 में मुकाबले में जहां लखनऊ ने मुंबई को आसानी से हराकर उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। लेकिन मुंबई इंडियंस को हर के साथ एक और बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अब आईपीएल में एक मैच में बन होने से केवल एक गलती दूर है। 

मुकाबले में जहां लखनऊ ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ के गेंदबाजों ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से तबाह कर के रख दिया। सिर्फ 27 के स्कोर पर मुंबई ने अपने चार विकेट खो दिए। निहाल बडेरा के शानदार 46 और टीम डेविड के 18 गेंद में 35 रनों की परी की बदौलत मुंबई 20 ओवर में 144 रन बोर्ड पर लगा पाई। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने बराबर अंतराल पर विकेट जरूर खोलें लेकिन बीच में ओवर में बेहद आसानी के साथ 145 का टारगेट पूरा कर अपने नाम पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लखनऊ और प्वाइंट टेबल पर तीसरे पायदान पर आ गई है।
मुकाबला खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ उनकी पूरी टीम पर आईपीएल की तरफ से जुर्माना लगा दिया गया। स्लो ओवर रेट के चलते सीजन में दूसरी बार दोषी पाई गई मुंबई इंडियंस के कप्तान पांडे पर 24 लाख का जुर्माना। और बाकी सभी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। 

आईपीएल के मीडिया रिलीज ने कहा, "30 अप्रैल, 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच 48 के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान श्री हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है।"

“चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, इसलिए पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

"इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।"


इसी हर के साथ मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जाने के सपने भी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुके हैं। अपना यहां से बचा हुआ हर एक मुकाबला जीतने के बाद भी मुंबई इंडियंस सिर्फ 14 पॉइंट्स पर पहुंच सकती है।

MUMBAI INDIANS | hardik pandya | ROHIT SHARMA | IPL 2024

Read more here: 

CSK vs PBKS Preview: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड

इन 5 खिलाड़ियो की फॉर्म बानी भारत के लिए सिरदर्दी

IPL Points Table 2024:लखनऊ, चेन्नई को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया

Rohit Surya Pandyaका ख़राब प्रदर्शन, बढ़ा रहा INDIA की टेंशन

 

Latest Stories