मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए IPL 2025 के मुकाबले में एक बेहद विवादित और शर्मनाक घटना देखने को मिली। हिंदी कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के बल्लेबाज़ Karun Nair पर तंज कसते हुए उनके घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन को तवज्जो न दिए जाने वाली बात कही।
‘जंगल में मोर नाचा किसने देखा?’ - सिद्धू की टिप्पणी से विवाद
जब Karun Nair बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर उतरे तो सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा, "जंगल में मोर नाचा किसने देखा?" यानी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का कोई मतलब नहीं, अगर वो IPL में ना चमके। उन्होंने IPL को "विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का वार्षिक वर्ल्ड कप" बताया और रणजी ट्रॉफी को 'जंगल' की संज्ञा दे दी।
सिद्धू ने कहा, "वह रणजी था, यह आईपीएल है – यहां परफॉर्म करो तभी लोग देखेंगे।" वीरेंद्र सहवाग भी इस विचार से सहमत नजर आए और बोले कि घरेलू क्रिकेट और IPL के बीच गेंदबाज़ों की क्वालिटी और दबाव में बड़ा अंतर होता है।
Karun Nair घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन
Karun Nair के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया था। पिछली घरेलू सीज़न में उन्होंने कुल 9 शतक लगाए – जिनमें 5 रणजी ट्रॉफी में और 4 विजय हज़ारे ट्रॉफी में शामिल थे। इसके अलावा महाराजा ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी उन्होंने कई तूफानी पारियां खेली थीं। इन्हीं शानदार प्रदर्शनों के दम पर उन्हें IPL में मौका मिला था।
बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब
Karun Nair ने मैदान पर उतरते ही अपने आलोचकों को जवाब देना शुरू कर दिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाते हुए कुल 18 रन बटोरे। इसी के साथ वह बुमराह के एक ओवर में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।
1077 दिन बाद IPL में वापसी कर रहे नायर ने सिर्फ 22 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया और अंत में 40 गेंदों पर 222 के स्ट्राइक रेट से 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। भले ही वह शतक से चूक गए, लेकिन अपनी बल्लेबाज़ी से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया और आलोचकों को करारा जवाब दिया।
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।