Nicholas Pooran IPL 2025 Fastest Fifty: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में निकोलस पूरन ने IPL 2025 का सबसे तेज शतक जड़ डाला है। उन्होंने महज 18 गेंद में फिफ्टी लगाई है, जो इस सीजन की अब तक सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में पूरन ने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में 21 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
IPL 2025 Fastest Fifities
निकोलस पूरन ने SRH के खिलाफ मैच में 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उनसे पहले ट्रेविस हेड ने 21 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी। आईपीएल 2025 में इसके अलावा मिचेल मार्श भी 21 गेंद में ही फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। मगर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन फिलहाल इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गए हैं।
- निकोलस पूरन - 18 गेंद
- ट्रेविस हेड - 21 गेंद
- मिचेल मार्श - 21 गेंद
Nicholas Pooran ने रचा इतिहास
आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी पूरी करने के मामले में भी Nicholas Pooran सबसे आगे निकल गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पूरन ने अब तक 4 बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है। उनसे पहले ट्रेविस हेड 3 बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क भी 3 बार ऐसा कर चुके हैं।
- निकोलस पूरन - 4 बार
- ट्रेविस हेड - 3 बार
- जेक फ्रेजर मैकगर्क - 3 बार
कमाल हैं Nicholas Pooran
यह बात आपको चौंका सकती है कि IPL इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब तक लगाए गए तीनों सबसे तेज अर्धशतक निकोलस पूरन के ही नाम हैं। 2023 में उन्होंने RCB के खिलाफ मैच में 15 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी। वहीं अब SRH के खिलाफ उन्होंने 18 गेंद में फिफ्टी लगाई है। इसके अलावा साल 2024 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था।
Read More Here:
6,6,6,6,6,6 निकोलस पूरन ने अकेले बजा दी SRH की बैंड, ऐतिहासिक अर्धशतक से IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2025: चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, RCB के खिलाफ मैच से बाहर हुआ धोनी के तुरुप का इक्का!