U19 World Cup: मलेशिया में खेले जा रहे अंडर-19 वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है। मैच नंबर-11 में नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराकर क्रिकेट जगत में सबको स्तब्ध कर दिया है। बता दें कि कीवी टीम को महज 2 रनों से इस मैच को नाइजीरिया की टीम के हाथों गंवाना पड़ा। अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) में यह लो स्कोरिंग मैच रोमांच से भरपूर रहा। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से मुकाबले का लेखा-जोखा जानेंगे।

U19 World Cup: नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

नाइजीरिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की अगर बात करें तो कीवी टीम की कैप्टन ताश वैकलीन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वर्षा से प्रभावित यह मैच 13-13 ओवर का खेला गया। पहले बैटिंग का न्योता पाकर खेलने उतरी नाइजीरिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय इस टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन हो गया था।

इसके बाद टीम की कप्तान पीटि लकी ने टीम को संभाला। उन्होंने 22 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। उनके अलावा लिलियन उडे ने भी आखिर में 25 बॉल पर 19 रनों का योगदान दिया। इन पारियों के दम पर नाइजीरिया ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 65 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के सामने इस मैच को जीतने के लिए 66 रनों का लक्ष्य था।

इसके जवाब में कीवी टीम के 2 विकेट केवल 7 रनों के स्कोर पर गिर गए। इव वोलैंड (14), अनिका तोड़ (19) और कप्तान ताश वैकलीन (18) के बल्ले से कुछ बहुमूल्य रन निकले। हालांकि ये मुकाबला जीतने के लिए काफी नहीं था। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को 5 रनों की जरूरत थी। हालांकि वह केवल 2 ही रन बना सकी। इस तरह नाइजीरिया ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

यहां देखें ट्वीट:

Read More Here:

भारत ने रचा इतिहास, मेंस और वीमेंस दोनों टीमों ने जीता Kho Kho World Cup, जानें कितना मिला प्राइज मनी?

सचिन-गावस्कर ने किया Champions Trophy 2025 का अनावरण, रोहित शर्मा ने कहा "हर हाल में जीतकर लाएंगे भारत"

Champions Trophy: इन 3 स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, BCCI ने दिया बड़ा झटका

Jasprit Bumrah की फिटनेस पर अभी भी सवाल, चीफ सेलेक्टर ने दिया जवाब, बताया चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं