Ajay Jadeja: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा मौजूदा समय में बहुत ही अधिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, वे अब 1450 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक बना गए हैं, जो कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से भी अधिक है। जडेजा का नाता राजघराने से है और अब इसी वजह से वे इतने अमीर बन गए हैं। 1992 से लेकर 2000 तक टीम इंडिया को अपनी सेवाएं देने वाला यह खिलाड़ी अब जामनगर के राजा बन चुके हैं। ऐसे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि आखिर वो कितने खिलाड़ी रहे हैं जो राजघराने से आते हैं।
1. मंसूर अली खान
मंसूर अली खान पटौदी को कौन नहीं जानता है क्योंकि वे बॉलीवुड के स्टार एक्टर सैफ अली खान के पिता हैं। मंसूर एक नवाब थे और उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला हुआ है। यही नहीं पटौदी ने मात्र 21 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। मंसूर अली खान ने भारत के लिए कुल 46 टेस्ट मैच खेले हैं।
2. हनुमंत सिंह
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हनुमंत सिंह भी शाही परिवार से आते थे। हनुमंत ने भारत के लिए 1964 से 1969 के बीच कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं। उनका जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा रियासत के राजा चंद्रवीर सिंह के यहां पर हुआ था। वे भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो राजघराने से होने के बाद भी भारत के लिए क्रिकेट खेले हैं।
3. यजुर्विंद्र सिंह
भारत के पूर्व खिलाड़ी यजुर्विंद्र सिंह का जन्म भी एक रॉयल परिवार में हुआ था। उनके पिता गुजरात की बिलखा रियासत के राजा थे। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम पर डेब्यू पर सबसे अधिक 7 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
4. नटवर सिंह जी भावसिंह जी
नटवर सिंह जी भावसिंह जी भारत के लिए क्रिकेट खेले हैं, लेकिन उस समय भारत पर अंग्रेजों का राज हुआ करता था। वे गुजरात के एक छोटी सी रियासत काठियावाड़ के राजा थे। वे भारत के कप्तान भी रह चुके हैं और उन प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो राजघराने से आने वाले क्रिकेटर हैं।
5. अजय जडेजा
टीम इंडिया के पूर्व स्तर खिलाड़ी अजय जडेजा इन प्लेयर्स की लिस्ट में ही शामिल हैं। जडेजा अब नवानगर के राजा के रूप में चुने जा चुके हैं और वे शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि इससे पहले भी उनके रिश्तेदार भी क्रिकेट खेल चुके हैं, जिसमें रणजीत सिंह जी और दलीप सिंह जी का नाम शामिल है। हालांकि, इन दोनों ने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला था और इन्हीं के नाम पर रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी खेली जाती है।
READ MORE HERE :
सीएसके के इस खिलाड़ी ने धोनी से कर दी गद्दारी? Rohit Sharma की करने लगा जमकर तारीफ!
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए Shubman Gill ? कारण जानकार फैंस का टूट जाएगा दिल!
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।