Orange Cap and Purple Cap List After IPL 2025 32nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला गया। जो 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला सुपर ओवर खेला गया। जिसे दिल्ली कैपिटल्स जीतने में कामयाब रही। इस जीत के बाद जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे है।
कौन है ऑरेंज कैप की रेस में आगे?
ऑरेंज कैप की रेस से निकोलस पूरन टस से मस नहीं हो रहे हैं. आईपीएल 2025 के 32वें मैच के बाद भी वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं. पूरन ने अब तक 7 मैचो में 357 रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं. जिन्होंने अब तक 6 मैचों में 329 रन बनाए हैं। मिशेल मार्श 295 रनों के साथ तीसरे और श्रेयस अय्यर 250 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। IPL 2025
कौन है पर्पल कैप की दौड़ में आगे?
आईपीएल 2025 के 32वें मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन खलील अहमद दूसरे पोजीशन से हट गए हैं। अब पर्पल कैप की रेस में नूर अहमद 12 विकेट लेकर टॉप पर हैं। इसके बाद कुलदीप यादव 11 विकेट लेकर दूसरे, खलील अहमद तीसरे और शार्दुल ठाकुर चौथे नंबर पर हैं। कुलदीप यादव की इकॉनमी 5.73 है। खलील अहमद की इकॉनमी 9.00 और शार्दुल ठाकुर की इकॉनमी 10.96 है। IPL 2025
IPL 2025 का अगला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 33वां मैच 16 अप्रैल को खेला जाना है। यह मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जो कि शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें अगला मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए खेलेंगी।
Read More Here:
रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।