World Record By Indian Batter Pratika Rawal: आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर कमाल किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली थी। अब भारत की महिला टीम की बल्लेबाज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह कमाल प्रतीका रावल ने किया।

प्रतीका रावल ने बनाया World Record

बता दें कि प्रतीका रावल वनडे में सबसे तेज 500 रनों के आंकड़े को छूने वाले महिला क्रिकेटर बनी। उन्होंने महज 8 पारियों में यह कमाल किया। प्रतीका ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्रॉई सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 78 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

28 साल पुराना रिकॉर्ड किया धराशाई (World record)

प्रतीका ने इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एडवर्ड्स ने 1997 में वनडे की 9 पारियों में 500 रनों का आंकड़ा छूने का कमाल किया था।

पुरुष क्रिकेट में भी सिर्फ एक ही खिलाड़ी आगे (World Record)

प्रतीका रावल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रनों का आंकड़ा छूने वाली बल्लेबाज बनने के अलावा पुरुष और महिला क्रिकेट में मिलाकर सबसे तेज यह आंकड़ा छूने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं। पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के जानेमन मलान के नाम पर दर्ज है, जो सिर्फ 7 पारियों में यह आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बने थे।

प्रतीका रावल का अंतर्राष्ट्रीय करियर

गौरतलब है कि प्रतीका ने अब तक टीम इंडिया के लिए 8 वनडे खेल लिए हैं। इन मैचों की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 81.71 की औसत से 572 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 154 रनों का रहा है। इसके अलावा 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए प्रतीका ने 2 विकेट भी चटका लिए हैं। प्रतीका ने दिसंबर, 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था।

Read more:

IPL से भारत को मिल चुका है एक और उमरान मलिक, 150+ KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी कर अब टीम इंडिया में करेगा एंट्री

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।