IPL 2023: Prithvi Shaw के बल्ले में लगी जंग, 5 मैच में दो बार नहीं खुला खाता

आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है।

Prithvi Shaw 1

Prithvi Shaw: Image Credit IPL/BCCI

New Update

RCB vs DC: आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दिल्ली को 175 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पावर प्ले में ही टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।

रावत का शानदार थ्रो

इम्पैक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और कप्तान डेविड वॉनर ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही दिल्ली को पहला झटका लगा। अनुज रावत ने दाई ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार थ्रो किया और पृथ्वी शॉ को पवेलियन भेजा। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज क्रीज से काफी दूर रह गए थे। शॉ खाता तक नहीं खोल सके और उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। आईपीएल 2023 में पृथ्वी ने अब तक कोई खास पारी नहीं खोली है। उन्होंने 5 मुकाबलों में मात्र 34 रन बनाए हैं। दो बार तो वह खाता भी नहीं खोल पाए हैं। 

अब तक शॉ का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ था। इस मैच में पृथ्वी शॉ ने 9 गेंद पर 12 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ शॉ ने 5 गेंदों पर 7 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शॉ खाता नहीं खोल सके थे। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया था। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। दिल्ली अब तक आईपीएल 2023 में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Dinesh Karthik का फ्लॉप शो जारी, 4 मैच में दो बार नहीं खुला खाता

ये भी पढ़ें: MI vs KKR Head to Head: वानखेड़े में 11 साल से नहीं जीती केकेआर, लगातार गंवाए 6 मैच

#Prithvi Shaw #M.Chinnaswamy Stadium #Bengaluru #RCB Vs DC #Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe