Table of Contents
IPL चैंपियन बनने वाली टीम पर धनवर्षा होती है, वहीं उपविजेता टीम को भी शानदार प्राइज मनी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हासिल करने वाले खिलाड़ियों को कितनी इनामी राशि मिलती है?
दरअसल, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। लेकिन इन दोनों पुरस्कारों के साथ कितनी धनराशि दी जाती है? IPL में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाती है।
पर्पल कैप विजेता को कितनी इनामी राशि मिलती है?
पिछले सीजन पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने 24 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। इस उपलब्धि के साथ उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई थी। हर्षल उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीती है।

इससे पहले ड्वेन ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप हासिल की थी। वहीं, हर्षल पटेल ने 2021 और 2024 सीजन में यह सम्मान अपने नाम किया। आईपीएल 2021 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे।
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी
क्या आप जानते हैं कि IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती है? इस सूची में डेविड वॉर्नर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 3 बार यह खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, क्रिस गेल और विराट कोहली ने दो-दो बार ऑरेंज कैप हासिल की है।
और किन खिलाड़ियों ने जीता है ऑरेंज कैप
अगर ऑरेंज कैप जीतने वाले अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो शॉन मार्श, मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, माइकल हसी, रॉबिन उथप्पा, केन विलियमसन, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, जोस बटलर और शुभमन गिल भी इस सूची में शामिल हैं।
Read More: IPL 2025 से पहले चला रियान पराग का बल्ला, 64 गेंदों में बना डाले 144 रन; छक्के-चौकों की कर दी बरसात