Riyan Parag Slow Over Rate Fine: संजू सैमसन के चोटिल होने के कारण IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान लगातार 2 हार झेल चुकी थी, लेकिन बीते रविवार उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन से जीत प्राप्त की थी। रियान पराग को जरूर राहत की सांस मिली होगी, लेकिन CSK के खिलाफ मैच ने उन्हें भारी नुकसान भी करवा दिया है।

Riyan Parag पर लगा 12 लाख का जुर्माना

IPL के एक सख्त नियम के कारण उनपर लाखों रुपयों का जुर्माना ठोका गया है। दरअसल गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम को स्लो-ओवर रेट का दोषी पाया गया। आईपीएल की नियमावली में आर्टिकल संख्या 2.22 के तहत RR टीम के कप्तान रियान पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रियान पराग IPL 2025 में ऐसे पहले कप्तान नहीं हैं, जिन्हें स्लो-ओवर रेट के कारण सजा मिली है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को भी स्लो-ओवर रेट का दोषी पाया गया था।

इस कारण MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी 12 लाख का जुर्माना भुगतना पड़ा था। याद दिला दें कि उस मैच में मुंबई को गुजरात के हाथों 36 रनों से हार मिली थी।

BCCI ने लागू किया था नया नियम

IPL 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नया नियम लागू किया था, जिसमें बताया गया कि अब स्लो-ओवर रेट के कारण किसी टीम के कप्तान पर बैन नहीं लगाया जाएगा। मगर अब कप्तान को डिमेरिट पॉइंट दिए जाएंगे।

इन डिमेरिट पॉइंट्स के आधार पर किसी टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि पहले तीन मैचों में किसी टीम को स्लो-ओवर रेट का दोषी पाया जाता था, तो कप्तान को एक मैच का बैन झेलना पड़ता था।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी