Table of Contents
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen in IPL 2025 Here the List: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। अगर टीम को ट्रॉफी जीतनी है, तो उसके कुछ खास बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद अहम रहेगा। आइए जानते हैं वे 5 बल्लेबाज जो राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2025 में सबसे महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen in IPL 2025 Here the List
ये रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के 5 धुरंधर बल्लेबाजों की लिस्ट:-
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
आपको बताते चलें कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। जायसवाल ने IPL 2024 में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इस बार भी उन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen: संजू सैमसन (Sanju Samson)
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का अनुभव और उनका आक्रामक खेल टीम के लिए बेहद जरूरी होगा। मिडिल ऑर्डर में सैमसन की बैटिंग टीम को स्थिरता देने का काम करती है। अगर सैमसन अपने अंदाज में खेलते हैं तो RR को बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होगी।
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen: ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel)
ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने पिछले सीजन में फिनिशर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके पास बड़े शॉट लगाने की काबिलियत है और वह दबाव में भी शांत रहकर रन बनाते हैं। IPL 2025 में RR के लिए ध्रुव जुरेल एक अहम फिनिशर साबित हो सकते हैं।
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen: रियान पराग (Riyan Parag)
रियान पराग (Riyan Parag) IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। इस बार टीम को उनसे निरंतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पराग के पास मिडिल ऑर्डर में आकर तेजी से रन बनाने की क्षमता है, जो टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
Rajasthan Royals Top 5 Batsmen: शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer)
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) RR के लिए डेथ ओवरों में सबसे बड़े हिटर साबित हो सकते हैं। IPL 2024 में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई मैच जिताए थे। हेटमायर का फॉर्म IPL 2025 में RR के लिए ट्रॉफी जीतने की राह आसान बना सकता है।
READ MORE HERE :
आईपीएल में लगातार 18वां सीजन खेल रहे हैं ये 8 धाकड़ खिलाड़ी, IPL 2008 का भी थे हिस्सा
IPL 2025 में 'लेडी-लक' के साथ उतरेंगे ये खिलाड़ी, शादी के बाद पहली बार खेल रहे हैं आईपीएल
आरसीबी ने पिछली बार की थी धोनी की तगड़ी बेइज्जती! क्या सीएसके कोहली की टीम से करेंगे हिसाब बराबर?