रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 07 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को उनके ही घर वानखेड़े स्टेडियम में 10 सालो के बाद मात दी हैं। इस मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं लेकिन जीत के बाद भी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को बीसीसीआई ने फटकार लगाई हैं।

BCCI ने रजत पाटीदार को फटकार:

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के ऊपर बीसीसीआई ने बड़ा जुर्माना लगाया हैं। आरसीबी के स्लो ओवर रेट के कारण टीम के कप्तान रजत पाटीदार के ऊपर बीसीसीआई ने 12 लाख का जुर्माना लगाया हैं। आरसीबी का इस सीजन यह पहली बार स्लो ओवर रेट था।

Rajat Patidar का शानदार प्रदर्शन:

इस सीजन Rajat Patidar ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 161 रन बनाए है जहाँ आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में इस सीजन वें सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। विराट कोहली ने अभी तक 4 मैच में 164 रन बनाए हैं।

कप्तानी की हो रही है तारीफ:

Rajat Patidar इस सीजन पहली बार कप्तानी कर रहे है जहाँ उनके कप्तानी की काफी तारीफ हो रही हैं। इस सीजन में RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स तीनो को ही उनके घर में मात दी हैं।

RCB captain Rajat Patidar at training, Bengaluru, April 2, 2025

Read More Here:

10 साल बाद वानखेड़े में लहराया RCB का झंडा, Viral Kohli और Rajat Patidar के तूफानी बल्लेबाजी के बाद 20वें ओवर में इस गेंदबाज की वजह से हार्दिक की आंखो में आएं आंसू

वहीं रजत पाटीदार सही वक़्त पर सही गेंदबाजों को मौक़ा दे रहे है और उनके स्पेल को उसी अनुसार चला रहे हैं जिस कारण सभी एक्सपर्ट और फैंस उनकी कप्तानी की काफी तारीफ कर रहे हैं। RCB ने पहली बार एक सीजन में इन तीन टीमों को उनके ही घर में मात दी हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का अब अगला मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैं।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।