Ratan Tata की वजह से क्रिकेट में अपना नाम बना सके ये दिग्गज, लिस्ट में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले खिलाड़ी का नाम भी शामिल

Ratan Tata ने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों में कार्य किया है और इसी कड़ी में उन्होंने कई भारतीय खिलाड़ियों की भी मदद की है। इस लिस्ट में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। CRICKET

author-image
By Praveen Mishra
Ratan Tata Death

Ratan Tata

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Ratan Tata: भारत के जाने माने बिजनेसमैन रतन टाटा का निधन हो चुका है और उनके निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। रतन टाटा ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी पूरा देश इज्जत करता है और उनकी मृत्यु से सभी दुखी हैं। टाटा ने अपने जीवन में अनगिनत ऐसे कार्य किए हैं, जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन में जो भी कार्य किए हैं, उसे हमेशा ही याद रखा जाएगा और इसी कड़ी में रतन टाटा ने कई खिलाड़ियों की भी मदद की है।

यही नहीं कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो रतन टाटा की टीम से खेल चुके हैं। यानी भारत के कई दिग्गजों को स्टार बनाने में टाटा एंड कंपनी ने कार्य किया है और यही कारण है कि आज क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज उनकी निधन की खबर से दुखी हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Ratan Tata ने खिलाड़ियों को किया है सपोर्ट 

दरअसल, टाटा ने अनेक क्षेत्रों में कार्य किया है और इसी कड़ी में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने भारतीय क्रिकेटर की भी मदद की है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले मोहिंदर अमरनाथ का नाम भी शामिल है। अमरनाथ को टाटा की एयर इंडिया ने आर्थिक रूप से मदद किया है। उनके अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी फारुख इंजीनियर भी टाटा मोटर्सके लिए अपने करियर के शुरुआती दौर में क्रिकेट खेला करते थे।

यही नहीं ये लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें टाटा ग्रुप की कंपनियों ने खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सपोर्ट किया है। इसमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, जवागल श्रीनाथ अजीत अगरकार और रॉबिन उथप्पा जैसे प्लेयर्स के नाम शामिल हैं, जिनकी रतन टाटा ने आर्थिक रूप से मदद की है। तो वहीं भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी टाटा एंड ग्रुप ने काफी मदद दी है और इसी वजह से ये सभी खिलाड़ी अपनी मंजिल को हासिल कर सके।

रतन टाटा के निधन पर दिग्गजों ने जताया दुख 

गौरतलब है कि रतन टाटा पिछले कुछ समय बीमार चल रहे थे और इसी वजह से उन्होंने मुंबई में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। टाटा ने भारत के लिए जो कार्य किए हैं और उनके उदार दिल की वजह से लोगों में उनके प्रति काफी सम्मान है। ऐसे में भारत के क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना और तमाम दिग्गज रतन टाटा के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर चुके हैं। इन सभी दिग्गजों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी खूब सराहा है।

READ MORE HERE :

पाकिस्तान में पहला शतक लगाकर Joe Root ने गावस्कर और लारा को भी पछाड़ा, लिस्ट में सचिन सबसे आगे

Joe Root ने रचा इतिहास, कुक को पछाड़कर बतौर इंग्लिश प्लेयर किया ये करनामा! लिस्ट में सचिन का नाम सबसे ऊपर

Rohit Sharma ने जीता तमाम भारतीयों का दिल, बीजी सड़क पड़ कार रोक कर, इस क्यूट लड़की को किया बर्थडे विश

International Masters League All Updates: सचिन तेंदुलकर करेंगे भारत की कप्तानी, कब और कहाँ देखें मैच? जानिए लीग से जुड़ी पूरी डीटैल

#Yuvraj Singh #team india #Ratan Tata #ratan tata death #ratan tata news
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe