मैदान में मौजूद फैंस अपनी टीम के लिए खेल रहे खिलाड़ियों को काफी ज्यादा सपोर्ट करते है और उनके लिए नारे लगाते हुए नजर आते हैं। वहीं अ=काफी कम ऐसा देखने को मिलता है जब विरोधी टीम के फैंस एक खिलाड़ी के लिए नारे लगाते हुए नजर आते हैं।
इस तरीके का मंज़र 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए चिन्नास्वामी के मैदान में हुआ था। आईपीएल में ऐसा देखने को नहीं मिलता है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल के लिए चीयर करते हुए नजर आए थे।
KL Rahul के लगे बेंगलुरु में नारे:
केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन ने कैसे RCB को हार की कगार पर ला खड़ा किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें RCB के फैंस खुद अपने ही मैदान पर "राहुल-राहुल" के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर बेंगलुरू में ऐसा माहौल विराट कोहली के लिए देखने को मिलता है, लेकिन इस वायरल वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि इस बार आईपीएल का माहौल कुछ अलग ही है।
KL Rahul का घर है है चिन्नास्वामी स्टेडियम:
KL Rahul ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ये मैदान उनका घरेलू मैदान हैं। उन्होंने अपने करियर का शुरूआत यही से की थी जहाँ डोमेस्टिक क्रिकेट में वें इसी मैदान में खेलते हुए नजर आते हैं। मुकाबले के बाद उन्होंने खुद बोला था कि “ये उनका मैदान हैं”
KL Rahul की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला:
इस मुकाबले में केएल राहुल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जहाँ उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट और 6 छक्को और 7 चौको की मदद से 53 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने नाबाद रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में जीत दिला दी थी।
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।