Riyan Parag Holi 2025 Celebration: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रियान पराग अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ होली का जश्न मनाते हुए नजर आए। पराग के इस खास होली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग मस्ती के साथ होली सेलिब्रेट करते नजर आए।

Riyan Parag ने लूटी महफिल

बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रियान रंग में पूरी तरह रंगे हुए नजर आते हैं। इसके बाद उन पर ढेर सारा रंग और पानी डाला जाता है। इसके बाद रियान तेज म्यूजिक पर डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन के जरिए पूछा, "आप आज कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं?"

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं Riyan Parag

रियान पराग टीम इंडिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं। वह मैदान पर आखिरी बार अक्टूबर में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद इंजरी के चलते वह साइडलाइन हो गए थे। फिर जनवरी में रणजी ट्रॉफी मैच के जरिए रियान ने क्रिकेट के फील्ड पर वापसी की। अब वह आईपीएल 2025 में भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Riyan Parag का अंतर्राष्ट्रीय करियर

रियान पराग ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। इकलौते वनडे में उन्होंने 15 रन स्कोर किए और गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा वनडे की 6 पारियों में रियान ने 106 रन बनाए और 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।

रियान पराग का आईपीएल करियर

गौरलतब है कि रियान पराग ने अब तक अपने करियर में 70 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं। उन्होंने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के जरिए टूर्नामेंट में डेब्यू किया था और अब तक एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। रियान ने 58 पारियों में बैटिंग करते हुए 24.43 की औसत और 135.13 के स्ट्राइर रेट से 1173 रन बनाए। इसके अलावा 21 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।

Read more:

IPL 2025: पिछले साल धोनी-विराट IPL में मचाया था कोहराम, आंकड़े देख हिल जाएंगे; आसपास भी नहीं थे रोहित शर्मा