भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत ने इस टी20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले दोनों ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मुकाबले जीत लिए है।
भारत के स्क्वाड की तरफ से इस बार कुछ अलग से सिलेक्शन देखने को मिले थे जहाँ इसी कारण कुछ आलोचना भो हो रही थी। सबसे ज्यादा सवाल रियान पराग के सिलेक्शन और उनको प्लेयिंग 11 में मौके को लेकर उठाए जा रहे है।
Riyan Parag ने किया है शानदार प्रदर्शन:
इस सीरीज में रियान पराग ने दोनों ही मुकाबले खेले है और अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले मुकाबले में रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके बल्ले से रन नही निकले थे लेकिन उन्होंने विकेट चटका कर भारत की मदद कर दी थी।
उन्होंने पहले मुकाबले में 17वा और 20वा ओवर डाला था जहाँ उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। वही दुसरे मुकबले में उन्होंने पुरे 4 ओवर डाले थे जहाँ वो विकेट तो नही चटका पाए थे लेकिन उन्होंने मात्र 30 रन खर्च किए थे। इसी कारण उनके ऑल राउंड स्किल की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।
इरफ़ान पठान ने Riyan Parag की करी तारीफ:
इसी बीच इरफ़ान पठान ने भी रियान पराग की तारीफ की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “आप रियान पराग को उनकी गेंदबाजी क्षमता के कारण कई मौके मिलते देखेंगे. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में, देश में बहुत से लोगों के पास अपनी बांहें मोड़ने की क्षमता नहीं है। यहीं पर रियान पराग को अतिरिक्त फायदा मिलेगा और यह सही भी है।”
READ MORE HERE:
Suryakumar Yadav ने तोड़ दिया विराट कोहली का कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।