Riyan Parag लम्बे समय के लिए होगा भारतीय टीम का हिस्सा, इरफ़ान पठान ने किया बड़ा दावा

Riyan Parag: भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने बताया कि रियान पराग की ऑल राउंड स्किल के कारण उन्हें भारत के लिए लम्बे समय तक खेलने का मौक़ा मिलेगा। (Cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
pathan

Riyan Parag praised by Ifan Pathan on twitter on his position

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

 भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत ने इस टी20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले दोनों ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मुकाबले जीत लिए है।



भारत के स्क्वाड की तरफ से इस बार कुछ अलग से सिलेक्शन देखने को मिले थे जहाँ इसी कारण              कुछ आलोचना भो हो रही थी। सबसे ज्यादा सवाल रियान पराग के सिलेक्शन और उनको प्लेयिंग 11 में मौके को लेकर उठाए जा रहे है।

Riyan Parag ने किया है शानदार प्रदर्शन:

इस सीरीज में रियान पराग ने दोनों ही मुकाबले खेले है और अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले मुकाबले में रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके बल्ले से रन नही निकले थे लेकिन उन्होंने विकेट चटका कर भारत की मदद कर दी थी।

उन्होंने पहले मुकाबले में 17वा और 20वा ओवर डाला था जहाँ उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। वही दुसरे मुकबले में उन्होंने पुरे 4 ओवर डाले थे जहाँ वो विकेट तो नही चटका पाए थे लेकिन उन्होंने मात्र 30 रन खर्च किए थे। इसी कारण उनके ऑल राउंड स्किल की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।

इरफ़ान पठान ने Riyan Parag की करी तारीफ:

इसी बीच इरफ़ान पठान ने भी रियान पराग की तारीफ की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “आप रियान पराग को उनकी गेंदबाजी क्षमता के कारण कई मौके मिलते देखेंगे. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में, देश में बहुत से लोगों के पास अपनी बांहें मोड़ने की क्षमता नहीं है। यहीं पर रियान पराग को अतिरिक्त फायदा मिलेगा और यह सही भी है।” 

 





READ MORE HERE: 

'भगवान कृष्ण ने अर्जुन से जो कहा, मैंने वही किया' ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker ने "भागवत गीता" को बताया जीत का कारण!

Womens Asia Cup 2024: श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों ने भारत से लिया 5 हार का बदला, जीता एशिया कप का खिताब

Suryakumar Yadav ने तोड़ दिया विराट कोहली का कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Manu Bhakar ने रचा इतिहास, भारत को जिताया कांस्य पदक

 



#Riyan Parag
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe