IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे रियान पराग ने आईपीएल 2015 से पहले अभ्यास मैच में धमाल मचा दिया है। उन्होंने सिर्फ 64 गेंद पर नाबाद 144 रन बनाकर अपने आक्रामक खेल से सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने बल्ले: का जोर दिखाते हुए 16 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।
144* (64) - What a Riyan yaar 🔥💗 pic.twitter.com/K6Ht3wRFQE
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 19, 2025
IPL 2025 - राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर दिखाया अपना उत्साह
18 मार्च को जयपुर में अभ्यास मैच हुआ और पूरी टीम ने रियान पराग की दमदार पारी का लुत्फ उठाया। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट में लिखा, "क्या रियान यार"। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रियान पराग को 14 करोड रुपए में रिटेन किया। 2018 में टीम में शामिल होने के बाद से उन्होंने लगातार प्रशंसको और विशेषज्ञों को प्रभावित किया है।
अब तक का रिकॉर्ड
अब तक रियान ने लीग में 70 मैच खेले हैं और 135.13 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 1173 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक छह अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल 2024 उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन था जब उन्होंने 52 से ऊपर की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से 14 पारियों में 573 रन बनाए थे।
उसे सीजन में उन्होंने चार अर्धशतक लगाए थे। जैसे-जैसे आईपीएल 2025 नजदीक आ रहा है लोग बड़ी उत्सुकता के साथ रियान पराग की हर कदम पर नजर रख रहे हैं।
READ MORE HERE :
CSK BEST PLAYING XI: इन दिग्गज खिलाड़ियों को अंतिम 11 से होना पड़ेगा बाहर!
RR BEST PLAYING XI: सैमसन, जायसवाल और कौन-कौन से धुरंधर होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा?
KKR BEST PLAYING XI in IPL 2025: अय्यर के बिना कैसी दिखती है केकेआर की प्लेइंग 11, जानिए सबकुछ?