RJ Mahvash Vs Dhanashree Verma Net Worth And Followers: युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने नए रिलेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भारतीय स्पिनर को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महविश के साथ देखा गया था। इसके बाद ही इस बात की चर्चा तेज हो गई कि चहल को नई जीवन साथी मिल गई है। लेकिन अब तक इस बात को लेकर किसी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ वक्त पहले हुआ था तलाक

बता दें कि युजवेंद्र चहल का कुछ वक्त पहले ही पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हुआ था। तलाक के बाद सी चहल और RJ महविश को लेकर खबरों ने जोर पकड़ा था। महविश को चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि RJ महविश और धनश्री वर्मा में कौन ज्यादा अमीर है और सोशल मीडिया पर किसके फॉलोअर्स ज्यादा है।

RJ Mahvash बनाम धनश्री वर्मा नेट वर्थ

RJ महविश: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर RJ महविश की नेट वर्थ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। उनकी महीने भर की कमाई करीब 80-90 हजार रुपये रहती है।

धनश्री वर्मा: युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा कुल नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ 25 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है।

RJ Mahvash बनाम धनश्री वर्मा सोशल मीडिया फॉलोअर्स

RJ Mahvash: आरजे महविश सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

धनश्री वर्मा: डांसर और युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। धनश्री को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे साफ होता है कि धनश्री वर्मा नेट वर्थ और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में RJ महविश से आगे हैं।


Read more:

MS DHONI के आखिरी आईपीएल में चेन्नई को मिलेगा उसका छठा खिताब? CSK फैंस में खुशी की लहर!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।