T20 WORLD CUP 2024 में खेलेंगे DHONI? कप्तान ROHIT SHARMA ने बताया

धोनी की आईपीएल 2024 में आग उगलती हुई बल्लेबाजी को देखते हुए, रोहित शर्मा से एक पॉडकास्ट के दौरान धोनी को T20 वर्ल्ड कप 2024 में खिलाने पर प्रश्न पूछा गया। जिस पर रोहित ने एक मजेदार जवाब दिया।

author-image
By Lakshit Mehndhiratta
New Update
DHONI WC ROHIT
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Dhoni की आईपीएल 2024 में आग उगलती हुई बल्लेबाजी को देखते हुए, रोहित शर्मा से एक पॉडकास्ट के दौरान धोनी को T20 World Cup 2024 में खिलाने पर प्रश्न पूछा गया। जिस पर ROHIT SHAMRA ने एक मजेदार जवाब दिया।

यह बात बिल्कुल सत्य है की महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को ना ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला कप्तान मिला एवं ना ही कोई विकेटकीपर बल्लेबाज। 2019 में जरूर महेंद्र सिंह धोनी ने आखरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था, लेकिन उसके 5 साल बाद यानी आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी कई युवा खिलाड़ियों से ज्यादा फिट और बढ़िया फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिर वह दिल्ली कैपिटल्स के सामने धोनी की 16 गेंद में 37 रन की पारी हो। या फिर हार्दिक पांड्या को आखिरी ओवर में तीन छक्के ही जोड़ना क्यों ना हो। महेंद्र सिंह धोनी इन दोनों शानदार फॉर्म
 में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में रोहित ने क्लब प्रेयरी फायर के साथ एक पॉडकास्ट किया है, इस पॉडकास्ट में रोहित ने तमाम मुद्दों पर बात की है। वर्ल्ड कप में रोहित कोहली के ओपन करने से लेकर, टीम के सबसे मजाकिया खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं और इंपैक्ट प्लेयर किस तरह से गलत है ऐसे तमाम मुद्दों पर रोहित से सपोर्ट कास्ट के दौरान बात की गई। 

इसी बीच रोहित शर्मा से भारतीय क्रिकेट के पूर्व विकेट कीपर की शानदार फार्म के बारे में पूछा गया। जिसमें दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र था। सवाल यह था कि इन दोनों में से कोई खिलाड़ी क्या T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए खेल सकता है? रोहित शर्मा ने इस पर जवाब दिया की "जरूर महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत शानदार फार्म में है। जैसे धोनी ने मुंबई के सामने मुकाबले में चार गेंद में 20 रनों की पारी खेली थी, जो 20 रन अंत में जीत और हर का अंतर भी बने थे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मनाना बहुत मुश्किल है"। जबकि दिनेश कार्तिक को लेकर रोहित ने कहा "दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल में अभी तक कुछ शानदार पारियों के लिए हैं। बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मैंने जो दिनेश को कहा वह मजाक में था, उन्हें आउट करने की एक मजाकिया कोशिश थी। लेकिन दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप के लिए मनाना बहुत आसान है। 



ROHIT PODCAST DHONI

इसके अलावा इंटरव्यू में रोहित ने युवा क्रिकेटर्स के लिए संदेश भी दिया और साथ में मुंबई इंडियंस के साथ अपने सफ़र को भी बयान किया।


READ MORE HERE:-

MI VS PBKS FANTASY PREDICTION AND DREAM11 TEAM

ना दिनेश कार्तिक, ना ऋषभ पंत ! दिग्गज ने बताया WC के लिए विकेटकीपर

दिल्ली छठे स्थान पर पहुंची, Points table: Sports Yaari

क्या Hardik Pandya के बिना नहीं जीत पाएगी गुजरात टाइटंस?

Latest Stories