Rohit Sharma Angry: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। आईसीसी खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान परिवार के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने के लिए चले गए थे। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा गुस्से में नजर आए। तो आइए जानते हैं कि रोहित के गुस्सा होने का पूरा माजरा क्या है।

गुस्सा गए Rohit Sharma

सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा उनके आसपास मौजूद पैपराजी पर गुस्सा होते नजर आए। इस दौरान रोहित के साथ उनकी बेटी समायरा भी नजर आईं। गुस्से में नजर आने वाले रोहित ने पहले समायरा को कार में बैठा दिया। इसके बाद उन्होंने पोज दिया।

Rohit Sharma ने मुस्कुराहट के साथ दिया पोज

बेटी को कार में बैठाने के बाद रोहित शर्मा ने सभी पैपाराजी को साइड में आने के लिए बोला। फिर इसके बाद रोहित ने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ पैपराजी को पोज दिया। हिटमैन का यह वीडियो देखते ही बन रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Rohit Sharma का कमाल

बता दें कि रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल करते हुए 5 मैचों की 5 पारियों में 36 की औसत से 180 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में रोहित ने शानदार पारी खेलते हुए 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन स्कोर किए थे। इस पारी के लिए रोहित को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया था।

आईपीएल 2025 में Rohit Sharma का एक्शन

गौरतलब है कि अब रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के अंदर में एक्शन में नजर आएंगे। पिछले सीजन की तरह इस बार भी रोहित मुंबई के लिए बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए मुंबई की कमान संभाली थी। इस सीजन भी हार्दिक मुंबई के कप्तान के रूप में नजर आएंगे।

Read more:

IPL 2025 से पहले दिग्गज के बयान से सब हैरान, इस भारतीय को बताया सबसे बड़ा लेग स्पिनर