Rohit Sharma Car Range Rover: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी टीम के साथ देश लौट आए हैं। इसके बाद उनकी हर एक्टिविटी की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की कार की भी खूब चर्चा हो रही है। उनके पास रेंज रोवर कार है। इसमें उनकी रेंज रोवर की नंबर प्लेट की चर्चा हो रही है। जो रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर से जुड़ी है।
Rohit Sharma की कार नंबर प्लेट में क्या है खास?
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कई बार एयरपोर्ट आते या जाते समय रेंज रोवर में देखा गया है। उनकी रेंज रोवर की नंबर प्लेट पर MH01 EQ 0264 लिखा है। अब उनकी नंबर प्लेट पर आखिरी नंबर '0264' है, जो उनके लिए बेहद खास है। दरअसल, रोहित शर्मा का अब तक क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 264 रन है, जो उन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
View this post on Instagram
रोहित शर्मा कार कलेक्शन
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कारों का काफी शौक है, और उनके शानदार कलेक्शन से यह साफ झलकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी गाड़ियों की लिस्ट में स्कोडा लॉरा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू एक्स3, रेंज रोवर और मर्सिडीज जीएलएस 400डी जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। ये गाड़ियां न सिर्फ उनकी स्टाइल और पसंद को दिखाती हैं, बल्कि उनके शानदार लाइफस्टाइल को भी और खास बनाती हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा के आंकड़े
रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 पारियों में 36 की औसत से 180 रन बनाए। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
Read More Here:
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो