Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल ये 37 वर्षीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2025 के दूसरे फेज के पहले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ये मुकाबला जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी से बांद्र कुरला कॉम्पलेक्स पर खेला जाएगा। इसको लेकर हिटमैन ने 14 जनवरी की सुबह वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास भी किया।

बता दें कि रोहित ने जब आखिरी बार घरेलू क्रिकेट के किसी मैच में हिस्सा लिया था, तब उनके साथ एक बेहद शर्मनाक घटना हुई थी। दरअसल एक सनकी फैन ने उनके साथ कुछ ऐसा कर दिया था, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया था। इससका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

Rohit Sharma के साथ पिछली बार हुई थे ये शर्मनाक घटना

दरअसल ये साल 2018 की बात है। रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे। मुंबई और बिहार के बीच मुकाबले के दौरान जब हिटमैन बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़कर पिच पर जा पहुंचा। वहां पहुंचक उस शख्स ने पहले तो रोहित के पांव छुए। फिर उसने भारतीय खिलाड़ी को गले लगाया और हद तो तब हो गई, जब उस आदमी ने रोहित शर्मा को चूमने की कोशिश करने लगा। यह देख क्रिकेटर ने उसे खुद से दूर किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई इसे देख हैरान हो रहा था।

यहां देखें वीडियो:

Read More Here:

टीम इंडिया के इन सूरमाओं का Champions Trophy में डेब्यू है पक्का, गिल-जायसवाल से लेकर नितीश रेड्डी मचा सकते हैं धमाल

दुनिया के इन देशों में होती है IPL जैसी लीग, जानें क्यों नहीं खेलते भारतीय क्रिकेटर

"मेरे से तुलना मत करो...." kapil Dev ने जसप्रीत बुमराह से खुद की तुलना करने को किया इनकार, जानिए क्या कहा!

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में इन गेंदबाजों के खिलाफ छक्का मरना होगा बेहद मुश्किल, डराने वाली है लिस्ट

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।