Rohit Sharma Fans Reaction After MS Dhoni Lead CSK: 10 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। इस दिन आईपीएल 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा था। लेकिन चर्चा इस मैच की नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की हो रही थी। खबर आई कि आईपीएल 2025 में चेन्नई के बचे हुए मैचों की कप्तानी एमएस धोनी (MS Dhoni) करेंगे।

इस खबर के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस में हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वापस कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ रोहित शर्मा भी ट्रेंड करने लगे।

चेन्नई ने MS Dhoni को फिर से कप्तान क्यों बनाया?

गुवाहाटी में चोटिल हुए ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर है। चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि अब एमएस धोनी (MS Dhoni) फिर से बचे हुए मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। यह खबर जहां चेन्नई की टीम के लिए बड़ा झटका है। वहीं एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

रोहित शर्मा को वापस कप्तान बनाने की मांग तेज

शाम को जब खबर आई कि एमएस धोनी (MS Dhoni) फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे तो वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करने लगे। फिर कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी ट्रेंड करने लगे। कई ऐसे पोस्ट भी सामने आए जिनमें उन्हें फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी देने की मांग की गई।

एमएस धोनी बनाम रोहित शर्मा कप्तानी प्रतिशत

एमएस धोनी ने 2008 से 2023 तक 235 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की। जिसमें से उन्होंने 142 मैचों में चेन्नई को जीत दिलाई। जबकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई को 90 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। एमएस धोनी का जीत प्रतिशत 60.42 है।

रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक 163 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 91 मैच जीते हैं और 68 हारे हैं। रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 55.82 है।

आपको बता दें कि एमएस धोनी और रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। दोनों ने अपनी कप्तानी में अपनी टीमों को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई हैं।

Read More Here:

EXCLUSIVE: शतक से पहले प्रियांश को पोंटिंग-श्रेयस ने क्या कहा था? युवा क्रिकेटर ने खोला PBKS के ड्रेसिंग रूम का राज

Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।