Rohit Sharma Flop Show continue In IPL 2025 MI vs DC Match: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में एक बार फिर फ्लॉप नजर आए। 18वें सीजन का 29वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश दिखाई दिया। दिल्ली के खिलाफ मैच में हिटमैन 12 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
दिल्ली के विपराज निगम बने काल
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में Rohit Sharma को स्पिनर विपराज निगम ने पवेलियन भेजा। हिटमैन एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट हुए। पहले अंपायर ने रोहित को नॉटआउट दिया था, लेकिन फिर दिल्ली की तरफ से रिव्यू लिया गया और थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट करार दिया।
लगातार पांचवें मैच में शांत रहा Rohit Sharma का बल्ला
मुंबई इंडियंस 18वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना छठा लीग मैच खेल रही है। एक मैच मिस करने वाले रोहित ने दिल्ली के खिलाफ सीजन का पांचवां मैच खेला। लगातार पांचवें मुकाबले में हिटमैन का बल्ला शांत रहा। रोहित ने सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
अब तक खेल चुके पांच मैचों में रोहित ने 11.20 की औसत और 136.58 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 56 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 18 रनों का रहा, जो उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में बनाया।
खराब फॉर्म में मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा की तरह मुंबई इंडियंस भी सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रही है। अब तक पांच मैच खेल चुकी टीम ने सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत हासिल की है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने शुरुआती दो मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेली। फिर तीसरे मैच में मुंबई ने केकेआर के खिलाफ जीत हासिल की। इसके बाद अगले दो मैचों में टीम को लखनऊ और आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
Read more:
Nicholas Pooran के गगनचुंबी छक्के से लहूलुहान हुआ दर्शक पहुंचा अस्पताल, डिस्चार्ज होते ही कहा
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।