Is Rohit Sharma IPL Career Ending: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीती हैं। यह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा खिताब हैं। मुंबई के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। लेकिन मुंबई के लिए इतने सफल कप्तान और खिलाड़ी रहने वाले रोहित शर्मा का करियर अंत की तरफ आता दिख रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वह धीरे-धीरे टीम से दूर होते नजर आ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस से दूर हो रहे हैं Rohit Sharma
37 साल के रोहित शर्मा पिछले सीजन (2024) से मुंबई के लिए सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। टीम ने 2024 के आईपीएल की शुरुआत से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके कप्तान बना दिया था। रोहित को अचानक कप्तानी से हटाना फैंस को भी पसंद नहीं आया था। बदलाव के बाद फैंस के अंदर काफी गुस्सा देखने को मिला था।
कप्तानी से हटने के बाद बल्ले में लगी जंग
कप्तानी जाने के साथ रोहित शर्मा के बल्ले में भी जंग लगती हुई नजर आ रही है। पिछले सीजन तो उन्होंने ठीक प्रदर्शन करते हुए 417 रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन अब तक 3 मैच खेल चुके मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने सिर्फ 21 रन ही स्कोर किए हैं। रोहित की खराब फॉर्म मुंबई के लिए बड़ी मुश्किल साबित होती दिख रही है।
अब प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हुए Rohit Sharma
पहले रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाया गया। कप्तान से हटने के बाद वह बल्ले से कुछ प्रदर्शन नहीं कर सके। अब रोहित टीम की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर होते नजर आए। मुंबई आईपीएल 2025 का चौथा लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में रोहित मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। दरअसल घुटने में चोट लग जाने के चलते रोहित मुकाबले में एमआई की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं।
Rohit Sharma का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 260 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 255 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 29.42 की औसत और 131.04 के स्ट्राइक रेट से 6649 रन बना लिए हैं। इस दौरान 2 शतक और 43 अर्धशतक लगा लिए हैं।
Read more:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।