Rohit Sharma के आईपीएल करियर पर आई बड़ी अपडेट, इस टीम का होंगे हिस्सा!

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम का होंगे हिस्सा। रिपोर्ट के मुताबिक टीम उन्हें रिटेन करेगी, लेकिन हार्दिक पांड्या ही रहेंगे कप्तान। (Cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
Rohit Sharma

Rohit Sharma

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा काफी ज्यादा चर्चा में हैं। आईपीएल 2025 में हुए कप्तानी विवाद के बाद उन्हें आईपीएल में भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को ट्रेड करके मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनाया गया था।

हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस ने रिपोर्ट के मुताबिक 100 करोड़ खर्च किए थे। हालांकि इस बात की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के कारण फैन्स में भी काफी गुस्सा देखने को मिला था।

Rohit Sharma को लेकर आई बड़ी अपडेट

हार्दिक पांड्या को पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। इसी कारण फैन्स भी काफी निराश थे और ये अटकले लगाई जा रही थी कि मुंबई इंडियंस अगले आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का हाथ छोड़कर किसी और टीम का हाथ थाम सकते हैं। इसी बीच रोहित शर्मा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

पिछले आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के कारण रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच खटाश शुरू हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रोहित शर्मा और टीम के बीच सारी खटाश दूर हो गई हैं और अगले सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से ही खेलते हुए नज़र आने वाले है।

क्या Rohit Sharma को मिलेंगी कप्तानी?

रोहित शर्मा को आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से रोहित शर्मा ने मुड़ कर नही देखा है। आईपीएल 2013 से अभी तक रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार विजेता बनाया है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था, वहीँ उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 17 सालो के बाद टी20 विश्वकप विजेता बनाया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें कप्तान नही बनाएगी, हार्दिक पांड्या ही टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे।

 

 

READ MORE HERE

बाबर आजम ने फिर कर दिया 'Ghante ka King' वाला कारनामा, फ्लॉप शॉ जारी रखने पर फैंस ने रगड़ दिया!

Nitesh Kumar ने रचा इतिहास, भारत को दिया दूसरा गोल्ड मेडल

PAK vs BAN: इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं बांग्लादेश, जानिए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन क्या कुछ हुआ!

Duleep Trophy 2024: सारे स्क्वाड, मैच की जानकारी और शेड्यूल सम्पूर्ण जानकारी

#ROHIT SHARMA #Mumbai Indian #hardik pandya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe