Rohit Sharma MS Dhoni Sachin Tendulkar IPL History Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2010 (IPL 2010) का फाइनल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास था। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आमने-सामने थे। सचिन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में धोनी की कप्तानी ने बाज़ी मार ली।

Rohit Sharma MS Dhoni Sachin Tendulkar IPL History Mumbai Indians vs Chennai Super Kings

आपको बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 22 मई 2010 को मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस हार से सचिन तेंदुलकर और मुंबई इंडियंस के फैंस को गहरा झटका लगा था। लेकिन किसे पता था कि इस हार का बदला एक और मुंबई इंडियंस का सितारा लेगा, और वो कोई और नहीं बल्कि हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थे।

Rohit Sharma बनाम MS Dhoni आईपीएल के सबसे बड़े मुकाबले की शुरुआत

दरअसल 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालने के बाद रोहित ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव लाया। जहां एक ओर धोनी फाइनल जीतने के लिए मशहूर थे, वहीं रोहित शर्मा ऐसे कप्तान साबित हुए, जिन्होंने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में कभी जीतने नहीं दिया।

2013 आईपीएल फाइनल में Rohit Sharma ने शुरू किया MS Dhoni के खिलाफ विजय अभियान

26 मई 2013 को रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपना पहला आईपीएल फाइनल खेला और सामने थे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए, जिसमें कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने 60 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 125 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 23 रनों से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी करियर की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती और धोनी की टीम को पहली बार फाइनल में हराया।

2015 आईपीएल फाइनल में Rohit Sharma ने और गहरा किया जख्म

24 मई 2015 को एक बार फिर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में आमने-सामने थे। इस बार रोहित शर्मा पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने केवल 26 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली और मुंबई इंडियंस को 202 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई सुपर किंग्स इस लक्ष्य के दबाव में आ गई और 161 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने 41 रनों से जीत दर्ज कर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह दूसरी बार था जब रोहित ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम को फाइनल में हराया।

2019 आईपीएल फाइनल में 1 रन से जीते मुंबई इंडियंस

12 मई 2019 को आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल खेला गया। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला आखिरी गेंद तक गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स इस लक्ष्य के करीब पहुंच गई, लेकिन आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को सिर्फ 1 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत के साथ रोहित शर्मा ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में धोनी को हराया और यह साबित कर दिया कि फाइनल में उनका पलड़ा हमेशा भारी रहेगा।

Rohit Sharma का रहा हे हमेशा से दबदबा

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई आईपीएल ट्रॉफी जीतीं, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खिलाफ फाइनल में उनकी टीम कभी सफल नहीं हो पाई। 2013, 2015 और 2019 के तीन बड़े फाइनल मुकाबलों में रोहित की मुंबई इंडिय आगे रही हे।

READ MORE HERE :

MI vs CSK: आईपीएल 2025 में कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी? रिकॉर्ड धोनी फैंस को देंगे टेंशन!

आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने वाले वे 5 विस्फोटक बल्लेबाज! अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों में भी है, जिनके नाम की दहशत...

मिचेल स्टार्क और कीरोन पोलार्ड के बीच हुई आईपीएल इतिहास की सबसे गंदी वाली लड़ाई, बैट और बॉल से एक-दूसरे पर कर दिया था हमला! फिर जो हुआ....

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे शॉकिंग मोमेंट्स, 'एक बार तो धोनी लाइव मैच रुकवाकर मैदान में अंपायर से लड़-भिड़े...'

दूसरा, तीसरा या चौथा नहीं! मुम्बई इंडियंस ने जीता अपना 12वां ख़िताब, लिस्ट देख विरोधियों के उड़े होश...

‘मेरे फेवरेट छोले भटूरे पर चर्चा करना जरूरी नहीं...’ विराट कोहली ने ब्रॉडकास्टरों को कुछ यूं धोया