टीम इंडिया में होगी Yashasvi Jaiswal की एंट्री? Rohit Sharma बोले- फ्यूचर ब्राइट है

यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी देखने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। पोस्ट सेरेमनी में हिटमैन ने यशस्वी की खूब तारीफ की।

ा

Rohit Sharma, image ipl/bcci

New Update

क्रिकेट के गलियारों में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम का डंका बजा हुआ है। क्या आम, क्या खास... सभी को 21 साल के युवा खिलाड़ी ने अपना दीवाना बना दिया है। रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच खेला गया। जहां वानखेड़े स्टेडियम में यशस्वी ने अपने बल्ले से आग लगा दी। युवा ओपनर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। मैच में भले ही उनकी टीम राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसके बाद भी जायसवाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करना भूल गए थे Yashasvi Jaiswal, मैच के बाद बोले...

कप्तान रोहित भी हुए खुश 

यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी देखने के बाद मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। पोस्ट सेरेमनी में हिटमैन ने यशस्वी की खूब तारीफ की। रोहित शर्मा ने कहा- 

''मैंने पिछले साल भी उनको देखा था, लेकिन इस साल वह अपने खेल को एक नए स्‍तर पर ले गए हैं। मैंने यशस्‍वी से पूछा कि इतनी ताकत कहां से आ रही है, इस पर उन्‍होंने कहा कि वह जिम में समय बिता रहे हैं। रोहित ने आगे कहा कि जायसवाल के लिए यह अच्‍छा है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के लिए भी यह काफी अच्छा है।''

भारत का भविष्य

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ  केवल 62 गेंदों पर 124 रन बना डाले। 21 वर्षीय अनकैप्ड युवा खिलाड़ी का आईपीएल में ये पहला शतक रहा। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के लगाए। बाएं हाथ के युवा ओपनिंग बल्लेबाज को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। 

आईपीएल 2023 में भी यशस्वी जायसवाल ने अब तक 9 मैचों में 47.5 की शानदार औसत और 159.70 के स्ट्राइक रेट से कुल 428 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 15 मैचों में वह 9 शतक और लिस्ट ए फॉर्मेट के 32 मुकाबलों में 5 शतक ठोक चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal: पानी पूरी बेची, तबेले में काम किया, लेकिन अपने सपने को जिंदा रखा

ये भी पढ़ें- वानखेड़े स्टेडियम में आया Yashasvi Jaiswal का तूफान, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

#Rajasthan Royals #mumbai indians #ROHIT SHARMA #team india #Mumbai Indians vs Rajasthan Royals #Yashasvi Jaiswal
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe