रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर नहीं चाहते Hardik Pandya रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान ?

Hardik Pandya: रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट से साफ़ कर दिया हैं कि वे अब नही चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के आगे भी कप्तान रहे। (cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
pandya

Rohit Sharma Hardik Pandya

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के द्वारा काफी बड़ा ट्रेड किया गया था। आईपीएल 2024 के नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या का ट्रेड किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा और विवादित ट्रान्सफर था। 

हार्दिक पांड्या गुजारत टाइटन्स को छोड़ कर आना चाहते थे और उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बनाया गया था। रिपोर्ट के हिसाब से ट्रान्सफर फी के अलावा मुंबई इंडियंस ने करीब 100 करोड़ रूपए भी दिए थे। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी हुई थी।

वो जहाँ भी मुकाबले खेलने के लिए जाते थे उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था और खुद मुंबई इंडियंस के फैंस ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया था। मुंबई इंडियंस अगर मुकाबले हार भी जाती थी, तो मुंबई इंडियंस के फैन खुश होते थे और हार्दिक पांड्या को इस हार का जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी आलोचना किया करते थे।

Hardik Pandya को नहीं चाहते सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान है, जहाँ उन्होंने 2024 के आईपीएल में उन्होंने टीम की कप्तानी की थी। हालाँकि मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नही था और वो प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नही कर पाएं थे। वही रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलना पड़ा था जो फैन्स को पसंद नही आया था।

वहीं अभी हालिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर नही चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। इन दोनों ने मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट से साफ़ कर दिया है कि वो नही चाहते कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी करे।

स्पोर्ट्स यारी के सोर्स की मानें तो यदि मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या को टीम के साथ जोड़ कर रखती है तो उन्हें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिलीज़ करना पड़ सकता है। इसी कारण ये देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम क्या फैसला लेती है।  

 

READ MORE HERE :

IPL 2025 की सबसे बड़ी खबर! केकेआर और एमआई श्रेयस अय्यर तथा सूर्यकुमार यादव के बीच करेंगे हेराफेरी?

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में Shikhar Dhawan का नाम सबसे ऊपर

PAK vs BAN: चौथे दिन बांग्लादेश ने हासिल की तगड़ी बढ़त, देखें दिन की पूरी हाईलाइट्स

'सचिन-धोनी के समान ही हैं विराट और रोहित, बदलाव नामुमकिन' Kapil Dev ने दिया बड़ा बयान

 

#hardik pandya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe