'अगर रोहित नीलामी में आए तो...' Rohit Sharma को लेकर इस आईपीएल अधिकारी ने दिए बड़े झटके के संकेत!

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पीछे आईपीएल 2025 के नीलामी में बिडिंग वॉर हो सकती है। आईपीएल की एक बड़ी फ्रैंचाइज़ी के कोच ने अभी से ही खास संकेत दे दिए हैं। (cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
New Update
rohit  sharma

rohit sharma

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए इस साल मेगा नीलामी होने वाली है, और इससे पहले सभी की नजरें इस पर टिकी है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी या नहीं। अगर मुंबई इंडियंस रोहित को रिटेन नहीं करती, तो कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार होंगी। पंजाब किंग्स भी उन टीमों में से एक हो सकती है। टीम के क्रिकेट डेवलपमेंट के प्रमुख, संजय बांगर ने कहा है कि अगर रोहित नीलामी में आते हैं, तो उन्हें मोटी रकम मिल सकती है।

Rohit Sharma पर लगेगी मोटी बोली?

संजय बांगर का कहना है कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि रिटेंशन के नियम क्या होंगे, जिसका फैसला मेगा नीलामी से पहले लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर रोहित आईपीएल नीलामी में शामिल होते हैं, तो उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

बांगर ने राव पॉडकास्ट में कहा, "हमें इंतजार करना होगा। मैं डेक्कन चार्जर्स में रोहित के साथ खेल चुका हूं, लेकिन बाद में वह मुंबई इंडियंस में चले गए थे। हां, मुंबई इंडियंस में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन बहुत कुछ रिटेंशन के नियमों पर निर्भर करता है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर विचार हो रहा है। एक बार जब रिटेंशन के नियम स्पष्ट हो जाएंगे, तो हमें पता चलेगा कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है।"

क्या पंजाब किंग्स जाएंगे रोहित शर्मा?

पंजाब किंग्स वह टीम है जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। अब तक शिखर धवन टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन अगर रोहित पंजाब में आते हैं, तो यह निश्चित है कि वह कप्तानी करेंगे। बांगर ने रोहित को खरीदने के बारे में कहा, "यह इस पर निर्भर करेगा कि हमारे पास कितना पैसा है, क्योंकि अगर रोहित नीलामी में आते हैं, तो उनकी कीमत निश्चित रूप से बहुत अधिक होगी।"

 

 

READ MORE HERE :

'कल रात को मैंने मेरी पत्नी के साथ...' बांग्लादेशी कप्तान Najmul Hossain Shanto ने जीत के बाद किया बड़ा खुलासा!

WTC प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, देखिए सभी टीमों का हाल!

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर नहीं चाहते Hardik Pandya रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान ?

Manu Bhaker ने बताया अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम! सचिन, धोनी कोहली और रोहित के फैंस का जीता दिल

 

Latest Stories