IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे Rohit Sharma, मिला बड़ा हिंट!

IPL 2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्‍शन करीब आ रहा है। वहीं, रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। स्पोर्ट्स यारी को मिली जानकारी के मुताबिक रोहित अब लखनऊ सुपर जायंट्स…

Cricket

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे रोहित शर्मा

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Rohit Sharma in LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन से पहले BCCI मेगा ऑक्शन का आयोजन करवाने वाली है, जिसकी वजह से कई बड़े खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन टेबल पर होगा। इसी में से एक नाम रोहित शर्मा का है। इस ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताबी जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान की विदाई लगभग तय है। ऐसे में कई फ्रेंचाईजी रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ‘स्पोर्ट्स यारी’ को मिली जानकारी के मुताबिक रोहित अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल होने जा रहे हैं। तो आइए आपको ये एक्सक्लूसिव खबर विस्तार से बताते हैं।


LSG में बतौर खिलाड़ी शामिल होंगे रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा को लेकर कहा जा रहा है कि वह मुंबई इंडियंस से रिलीज होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर कप्तान नहीं बल्कि खिलाड़ी के रूप में जुड़ेंगे। बता दें कि हाल ही में LSG के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फ्रेंचाइजी में शामिल होने की अटकलों पर बड़ा बयान दिया था। जोंटी रोड्स ने बतौर कप्‍तान और सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की थी।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा साल 2011 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL ट्रॉफी जीती हैं। हालांकि, IPL 2024 से पहले रोहित को मुंबई की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी।

 

READ MORE HERE: 

IND vs BAN : क्या बारिश के कारण दूसरे दिन का भी खेल होगा प्रभावित, क्या है मौसम का हाल!

IND vs BAN: कानपुर के दर्शकों ने की बांग्लादेशी फैन की पिटाई, क्या है पूरा मामला, अधिकारियों का आया बयान

IND vs BAN: नजमुल हुसैन शांतो हुए अजीब तरीके से आउट, बर्बाद कर दिया रिव्यु, देखिए वीडियो

R Ashwin ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिया Anil Kumble का कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड

#ROHIT SHARMA #IPL #lsg #Lucknow Super Giants #IPL 2025
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe