SA vs SL: न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ टी20 विश्व कप का आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन बना पाई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

author-image
By Shubham Singh
7
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

T20 World Cup 2024 का चौथा मुकाबला Sri lanka और South Africa के बीच नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह न्यूयॉर्क में इस में टूर्नामेंट का पहला मैच रहा। यहीं पर टीम इंडिया तीन मैच खेलेगी। इस मैच से ही न्यूयॉर्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ टी20 विश्व कप का आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन बना पाई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला गया मैच लो स्कोरिंग मैच रहा। हालांकि, श्रीलंका को हराने में साउथ अफ्रीका के पसीने छूट गए। उसने 78 रन का टारगेट 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाने के बाद चेज किया। साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन क्विंटन डिकॉक (20) ने बनाए। हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 19 रन जोड़े। डेविड मिलर (नाबाद 6) ने विजयी चौका मारा। रीजा हेंड्रिक्स 4 और हेनरिक क्लासेन 13 रन ही बना सके। श्रीलंका की ओर से कप्तान वानिंदु हसंरगा ने दो, नुवान तुषारा और दानसुन शनाका ने एक-एक शिकार किया।

इससे पहले, श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 19.1 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। यह श्रीलंका का टी20 इंटरनेशनल और टी20 वर्ल्ड कप में लोएस्ट स्कोर है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (19) ने बनाए। एंजेलो मैथ्यूज ने 16 और कामिंदु मेंडिस ने 11 का रन का योगदान दिया। महेश थीक्षाना ने नाबाद 7 रन बनाए। पथुम निसांका (3), दासुन शनाका (9) और चरिथ असलंका (6) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसंरगा और सदीरा समरविक्रमा का खाता नहीं खुला। साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्खिया ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 7 रन देकर चार विकेट चटकाए। केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

 

Read more here: 

Sri Lanka ने T20 World Cup के इतिहास में सबसे कम स्कोर दर्ज किया

क्या T20 World Cup 2024 में भारत को मिलेगा फायदा?

T20 WORLD CUP 2024: पहले मैच में टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Gautam Gambhir ने भारतीय टीम के Head Coach बनने पर पहली बार बात की

 

#t20 world cup #South Africa #Sri Lanka
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe