SA20 Final 2025 Prize Money MI Cape Town Sunrisers Eastern Cape Final: SA20 लीग के फाइनल मेन MI केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 76 रनों से हराकर खिताबी जीत प्राप्त की है। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में MI की टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है। राशिद खान की कप्तानी में MI टीम का प्रदर्शन इस सीजन बहुत शानदार रहा, जिसने टेबल में टॉप किया और फिर क्वालीफायर और फाइनल की चुनौती को पार कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
SA20 Final 2025 Prize Money MI Cape Town Sunrisers Eastern Cape Final
सनराइजर्स ईस्टर्न केप टूर्नामेंट की उपविजेता रही, वहीं क्वालीफायर 2 तक पहुंचने वाली पार्ल रॉयल्स को तीसरा स्थान मिला है। 2023 और 2024 में फाइनल मेन पहुंचने वाली टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स और डरबन सुपर जायंट्स इस बार टेबल में सबसे निचले स्थान पर रहीं। जानिए इस जीत के बाद विजेता और उपविजेता को प्राइज मनी के तौर पर कितनी रकम मिली है?
SA20 लीग की प्राइज मनी
SA20 लीग का चैंपियन बनने के लिए MI केपटाउन को 16.2 करोड़ की इनामी राशि मिली है, जो पिछली बार से करीब 2 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछली बार सनराइजर्स ईस्टर्न केप को विजेता बनने के लिए करीब 14.2 करोड़ रूपये की प्राइज मनी मिली थी। इस बार की उपविजेता सनराइजर्स ईस्टर्न को इस बार 7.75 करोड़ रुपये प्राइज के रूप में मिले हैं।
तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम पार्ल रॉयल्स को 4.24 करोड़ और चौथे स्थान पर रही जोबर्ग सुपर किंग्स को 3.74 करोड़ रुपये का इनाम मिला है। बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रही है। यह अलग-अलग टी20 लीगों में MI द्वारा जीता गया कुल 11वां खिताब है। एमआई ने IPL और SA20 में भी खूब सारे खिताब जीते हैं।
Read More Here:
SA20 Final: MI ने जीता SA20 लीग का खिताब, फाइनल में दो बार की चैंपियन टीम SRH को रौंदा
PAK vs NZ: पहले मैच में न्यूजीलैंड ने होस्ट पाकिस्तान को पछाड़ा, 78 रनों से जीता मुकाबला
PAK vs NZ : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, बीच मैच ये वहुमुल्य खिलाड़ी हो गया चोटिल!