Sanju Samson Hundred: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच डर्बन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा किया है। संजू ने एक ऐसा कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर सके हैं।

संजू ने अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को 200 के स्कोर के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी शतक के साथ संजू अब टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 2 शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसे में अब संजू ने रोहित और सूर्या जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया है।

Sanju Samson ने रोहित और सूर्या को छोड़ा पीछे

दरअसल, अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले। इसी के साथ अब संजू टी-20 इंटरनेशनल में लागतार 2 शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और अब अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी जड़ दी है।

बता दें कि इस मैच में अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। इसके बाद संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया और इसी के साथ उन्होंने रोहित और सूर्या जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत के लिए टी-20 में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हुए शामिल

सैमसन ने अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाते ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में दूसरा शतक जड़ दिया है। इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं।

टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक शतक रोहित शर्मा ने लगाए हैं, जिनके नाम पर 5 सेंचुरी दर्ज हैं। तो वहीं दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके बल्ले से अब तक 4 शतक निकले हैं। इसके अलावा केएल राहुल तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 2 शतक लगाए हैं और अब संजू भी चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं।

READ MORE HERE :

आईसीसी अब Champions Trophy 2025 Schedule का इस दिन करेगा ऐलान, पढ़ें रिपोर्ट

WPL 2025 Retention Full List All Teams: महिला प्रीमियर लीग के लिए सभी टीमों की रिटेंशन की देखें पूरी लिस्ट

James Anderson ने क्यों आईपीएल नीलामी में पहली बार लिया भाग? खुद बताया कारण

Ruturaj Gaikwad की वापसी को लेकर कप्तान Suryakumar Yadav ने कहा ‘उसका टाइम आएगा...’

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।