Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान टीम इंडिया के चार दिग्गज कप्तानों—महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग—की कप्तानी शैली में अंतर के बारे में खुलकर बात की। धवन ने बताया कि हर कप्तान का अपना अनोखा अंदाज होता है, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल भी अलग-अलग समय पर बदलता रहता है। उन्होंने विशेष रूप से धोनी की कप्तानी को लेकर कई अहम खुलासे किए और बताया कि कैसे उनके शांत स्वभाव का टीम पर गहरा प्रभाव पड़ता था।

धवन ने की MS Dhoni की तारीफ

ANI के साथ बातचीत करते हुए शिखर धवन से जब धोनी, कोहली, सहवाग, और रोहित की कप्तानी को लेकर सवाल किया गया और पूछा कि ड्रेसिंग रूम में क्या होता था तो धवन धोनी की तारीफ करने से बिलकुल भी नहीं चुके। उन्होंने कहा 'सबका अपना अपना स्टाइल होता है और सभी कप्तान ही मैच से पहले बातचीत करते हैं लेकिन धोनी बहुत रिलैक्स्ड रहते थे।" इसके बाद धोनी के "कूल" स्वभाव की तारीफ करते हुए धवन ने बोला "तो धोनी भाई की प्रेजेंस बहुत स्ट्रांग थी और ऑफकोर्स जब मैं उनके अंडर खेला तब तक तो वो इतने एक्सपीरियंस कैप्टन बन चुके थे और इतना कुछ अचीव कर चुके थे ऑलरेडी कि ही नोज इन एंड आउट कि कैसे चलाई जाती है टीम कैसे प्लेयर को तैयार किया जाता है।"

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शिखर धवन का प्रदर्शन

शिखर धवन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, धवन ने 90.75 की औसत से 363 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे, और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला। धोनी की नेतृत्व में, धवन ने 2010 से 2016 तक 72 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.91 की औसत से 3,027 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 17 अर्धशतक शामिल थे। धवन की आक्रामक बल्लेबाजी शैली और धोनी की शांत नेतृत्व का संयोजन भारतीय टीम के लिए कई सफलताओं का कारण बना।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।