Shikhar Dhawan Rumoured Girlfriend Sophie Shine: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को दौरान खिलाड़ियों की निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आईं। जिसके बाद इन खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। इनमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के रिश्तों पर खूब चर्चा हो रही है। इनमें से शिखर धवन के रिश्तों की चर्चा सबसे पहले शुरू हुई। यह मामला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच से शुरू हुआ।
कौन है Shikhar Dhawan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो धवन का नाम आयरलैंड की प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी शाइन (Sophie Shine) से जोड़ा जा रहा है। दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के पहले मैच में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था। जिससे फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अब तक न तो धवन और न ही सोफी (Sophie Shine) ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
भारत बांग्लादेश मैच के दौरान वापसी करते शिखर धवन 🤦🏻♂️ pic.twitter.com/4OVhrGAVUj
— Anshika Singh Yadav (@Anshika_in) February 20, 2025
इससे पहले भी शिखर धवन और सोफी शाइन (Sophie Shine) को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, धवन द्वारा सोफी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने से भी अफवाहों को और बल मिला। कहा जा रहा है कि जब कैमरे की नजर इन दोनों पर पड़ी तो धवन ने बचने की कोशिश की, लेकिन फैंस की नजरों से बच नहीं पाए।
पहले भी साथ देखे गए हैं दोनों
यह पहली बार नहीं है जब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सोफी शाइन (Sophie Shine) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को चीयर करते हुए साथ नजर आए हों। नवंबर 2024 में भी दोनों को एक एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, तब इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई है।
शिखर धवन का हो चुका है तलाक
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी एक्स वाइफ आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) की शादी टूट चुकी है। दोनों ने 2012 में शादी की थी और उनका एक बेटा है, जिसका नाम जो़रावर धवन है। जोरावर और आयशा दोनों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। इससे पहले, आयशा की एक और शादी हो चुकी थी, जिससे उन्हें दो बेटियां हैं।
अक्टूबर 2023 में, दिल्ली की एक अदालत ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को तलाक की मंजूरी दे दी। कोर्ट ने इस फैसले में मानसिक प्रताड़ना को मुख्य कारण माना। धवन ने अदालत में दावा किया था कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जाता था और उन पर वित्तीय दबाव डाला गया। कोर्ट ने इन आरोपों को स्वीकार करते हुए तलाक की अनुमति दे दी।
Read More Here:
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता