Table of Contents
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में मुंबई के बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया और विदर्भ को हराकर शानदार अंदाज में जीत दर्ज की। टीम ने 221 रनों का बड़ा लक्ष्य 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ लंबे समय बाद फॉर्म में नजर आए, जबकि शिवम दुबे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।
शिवम दुबे का धमाकेदार प्रदर्शन
शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर मैच को मुंबई के पक्ष में कर दिया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे। उनके द्वारा मारा गया एक छक्का बेहद लंबा था, जो स्टेडियम पार करके सड़क पर गिरा। दुबे ने दीपेश की लेंथ गेंद को ताकत और टाइमिंग के साथ मैदान के बाहर भेजा।
दुबे और सूर्यांश ने किया कमाल
शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी ने अंत में तूफानी बल्लेबाजी की। दुबे ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि सूर्यांश ने मात्र 12 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने मुंबई को 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन तक पहुंचाया और टीम को जीत दिलाई।
That is HUGE! 😮
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 11, 2024
Shivam Dube hammered one out of the park for a massive 6⃣ 🔥 🏟️#SMAT | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/6VsAOYwAI8 pic.twitter.com/q2WFsYSP66
रहाणे की शानदार पारी
मुंबई की इस जीत में अजिंक्य रहाणे का योगदान भी बेहद अहम रहा। रहाणे ने 45 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे और सूर्यांश ने मोर्चा संभाला और टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर विदर्भ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। विदर्भ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने इसे छोटा साबित कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और खिताब के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
READ MORE HERE :
IND vs AUS 2nd Test: Mohammed Siraj ने खोली ट्रेविस हेड की पोल, कहा 'हेड झूठ बोल रहा है...'
Travis Head को आउट करने के बाद Mohammed Siraj ने गालियों के साथ दी विदाई! देखें वीडियो
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।