Shubman Gill आज मना रहे हैं अपना 25वां जन्मदिन, देखिए शानदार करियर

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल आज मना रहे हैं अपना 25वां जन्मदिन, अपने करियर में भारत के लिए कई बड़ी पारियां भी खेली है। (Cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
Shubman Gill

Shubman Gill

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

19 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले शुभमन गिल आज, 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1999 में पंजाब में जन्मे इस खिलाड़ी ने बेहद कम समय में टीम इंडिया में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। आइए, उनके जन्मदिन के मौके पर एक नज़र डालते हैं उनकी सफलताओं पर।

अंडर-19 में छाए शुभमन गिल 

 

2018 में हुए अंडर-19 विश्व कप में शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। गिल को इस टूर्नामेंट का "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" भी चुना गया। उनकी तुलना तब से ही विराट कोहली से की जाने लगी थी, क्योंकि उनका खेलने का अंदाज़ भी कोहली से मिलता-जुलता है। अंडर-19 में दमदार प्रदर्शन के बाद, गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की नज़र में आए, जिन्होंने 2018 में 1.8 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

शुभमन गिल के अनोखे रिकॉर्ड 

31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले गिल को आज एक सफल ओपनर के रूप में गिना जाता है। 25 साल की उम्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

वनडे क्रिकेट में, गिल सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा, सभी प्रारूपों में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, और उन्होंने भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में टी-20 शतक भी बनाया है।

शुभमन गिल ने भारत के लिए 25 मुकाबले खेले है जिसमें उनके नाम 1492 रन है। वनडे में उन्होंने 47 मुकाबले खेले है जिसमे उनके नाम 58 की औसत 2328 रन बनाए है। आईपीएल के 103 मुकाबलों में उनके नाम 3216  रन है वहीँ उन्होंने 4 शतक भी जड़े है। 



 

READ MORE HERE :

MS Dhoni Cameo in GOAT: देखिए थलपति विजय की फिल्म में धोनी की एंट्री का पूरा वीडियो, थियेटर में फैंस हुए 'क्रेजी'

बॉर्डर पर गंवा दिए थे पैर, पैरालंपिक खेलों में Hokato Hotozhe Sema ने पदक जीतकर देश की बढ़ाई शान

Duleep Trophy: अगरकर और गंभीर को मिले खास विकल्प, गिल बाहर और अय्यर की वापसी

Sunil Taneja EXCLUSIVE Interview: सुनील तनेजा ने किए भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे



#shubman gill
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe