सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान ने मुश्किल समय में टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। इसमें रजत पाटीदार का सबसे अहम रोह रहा। कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 81 रन की पारी खेली और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।
फाइनल मैच में मुंबई टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मध्य प्रदेश की शुरुआत मुंबई के खिलाफ बहुत अच्छी नहीं रही और टीम ने 54 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। पाटीदार ने टीम को न सिर्फ सकंट से निकाला बल्कि सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। एक तरह से विकेट गिरते रहे, लेकिन रजत नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे। रजत पाटीदार ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
40 गेंद पर खेली नाबाद 81 रन की पारी
पाटीदार ने 40 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 81 रन की पारी खेली। इस दौरान रजत ने 6 छक्के और 6 चौके लगाए। 202.50 की स्ट्राइर रेट से रजत पाटीदार ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। एमपी के कप्तान ने सेमीफाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया था। पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वह आगामी आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।
मुंबई के खिलाफ खेली अपनी नाबाद 81 रन की पारी के दम पर रजत पाटीदार टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए। रजत ने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले गौतम गंभीर ने बतौर भारतीय कप्तान टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं।
भारतीय कप्तान द्वारा टी20 टूर्नामेंट फाइनल में सर्वोच्च स्कोर
81* रन – रजत पाटीदार बनाम मुंबई, SMAT 2024
80 रन – गौतम गंभीर बनाम सीएसके, CLT20, 2014
68 रन – रोहित शर्मा बनाम डीसी, IPL, 2020
READ MORE HERE :
Travis Head Hundred: भारतीय टीम के फिर से सिरदर्द बना हेड, शतक लगाकर गाबा में दिखाया जलवा
Mohammed Siraj Injury Upload: मैच के दौरान चोटिल हुए सिराज, गंभीर चोट की आशंका?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।