Sri Lanka के इस दिग्गज क्रिकेटर को अनजान लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Sri Lanka Dhammika Niroshana: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की बुधवार (17 जुलाई 2024) को गॉल में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। CRICKET

author-image
By MAMTA KUMARI
New Update
Sri Lanka U19 captain Dhammika Niroshana shot dead full news and story update

Sri Lanka U19 captain Dhammika Niroshana shot dead full news and story update

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Sri Lanka Dhammika Niroshana: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की बुधवार (17 जुलाई 2024) को गॉल में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्रीलंका के दिग्गज अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की 41 साल की उम्र में दुखद मौत हो गई, जब उन्हें श्रीलंका के अंबालांगोडा में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात और अनजान हमलावरों ने गोली मार दी। श्रीलंकाई अधिकारियों ने अपराधी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Sri Lanka के क्रिकेटर की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वर्ष 2004 में खेल के सभी फॉर्मेटों से संन्यास लेने से पहले क्रिकेट में उनका करियर शानदार रहा था। एक तेज गेंदबाज के रूप में अपने कौशल और कभी-कभार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले निरोशन ने साल 2000 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया और 2002 में कुछ समय के लिए टीम की कप्तानी भी की थी।

हालाँकि उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया, लेकिन धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) ने अंडर-19 स्तर पर और श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा और फरवीज महारूफ जैसे भविष्य के श्रीलंकाई क्रिकेट सितारों के साथ खेला। उन्होंने अपने करियर के दौरान चिलाव मैरिएन्स सीसी और गैल सीसी जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व भी किया। हालांकि, उन्होंने महज 21 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।

गौरतलब है कि इस दुखद घटना को लेकर श्रीलंका पुलिस मीडिया प्रवक्ता निहाल थलदुवा के अनुसार धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की हत्या में शामिल संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू हो गई है और ऐसा लगता है कि यह गोलीबारी गिरोह की दुश्मनी का नतीजा थी। थलदुवा ने कहा, "गोलीबारी में शामिल संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है, जो एक गिरोह की प्रतिद्वंद्विता यानि गेंग वॉर का परिणाम प्रतीत होता है।"

 

 

READ MORE HERE :

Mohammed Shami का अपनी ‘बेबो’ के झलका प्यार, पत्नी से तलाक के इतने सालों बाद आई याद!

Mohammed Shami की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से लाइव एक्शन में दिखेंगे तेज गेंदबाज!

बीसीसीआई ने Gautam Gambhir सुझाव वाले स्टाफ मेम्बर के 5 नामों को किया रिजेक्ट!

Ravindra Jadeja ने इस अंदाज में दी अपनी माँ को दी श्रद्धांजलि, देखें अद्भुत पेंटिंग स्केच!

 

#Sri Lanka
Latest Stories