Suryakumar Yadav Buys Two Luxury Apartments: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का आगाज हो चुका है। जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत बेहद खराब रही। लेकिन इन सबके बीच टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जिंदगी में एक नई खुशी आई है। वो खुशी उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ी है। दरअसल, आईपीएल 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव ने अपने लिए एक नया घर खरीदा है। जो मुंबई के डियोनार जैसे एक प्राइम लोकेशन पर है।
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के जरिए यह जानकारी सामने आई है। सूर्यकुमार की ये नई प्रॉपर्टी प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट गोदरेज स्काई टैरेस में स्थित है।
कैसा है Suryakumar Yadav का नया घर और कितनी है इसकी कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने लगातार दो फ्लोर पर स्थित अपार्टमेंट खरीदे हैं। इनका कुल कारपेट एरिया 4,222.7 वर्ग फीट और बिल्ट-अप एरिया 4,568 वर्ग फीट से ज्यादा है। इस डील में 6 कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। सूर्यकुमार ने इस खरीद पर ₹1.26 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है। कुल मिलाकर इस घर की कीमत करीब 21.1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मुंबई की प्राइम लोकेशन पर है घर
गोदरेज स्काई टेरेस मुंबई में एक हाई-एंड प्रोजेक्ट है, जो 1.05 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 3 बीएचके और 4 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं। इस प्रोजेक्ट ने मार्च 2024 से फरवरी 2025 के बीच ₹202 करोड़ की कुल बिक्री दर्ज की है। यहाँ औसत प्रॉपर्टी की कीमत ₹52,433 प्रति वर्ग फीट है।
देवनार मुंबई के पूर्वी भाग में स्थित एक पॉश रिहायशी इलाका क्षेत्र है, जो चेंबूर रेलवे स्टेशन, मुम्बई मोनोरेल, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और सायन-पनवेल एक्सप्रेसवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सूर्यकुमार यादव के आईपीएल आंकड़े
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 151 आईपीएल मैच खेले हैं। इन 151 आईपीएल मैचों में उन्होंने 32.06 के औसत से 3623 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 103 रन है।
Read More Here:
कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला