Suryakumar Yadav: टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। 22 जनवरी को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में यह मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मैदान पर कप्तान के रूप में उतरने को लेकर सूर्या काफी उत्साहित हैं। दरअसल बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया। इसमें भारतीय कप्तान ने अपना अनुभव साझा किया। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे।

Suryakumar Yadav ने अपना अनुभव किया साझा

इंडियन टीम के फुल टाइम कैप्टन के रूप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की यह तीसरी सीरीज होने वाली है। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर वह भारत के कप्तान नियुक्त किए गए थे। रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मैट से संन्यास लेने के बाद 34 वर्षीय खिलाड़ी के हाथों में सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए टीम इंडिया का लीडर बनाया गया।

कोलकाता का इडेन गार्डेंस इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करने वाला है। सूर्यकुमार यादव पहली बार इस मैदान पर कप्तान के तौर पर खेलने वाले हैं। इस अनुभव को लेकर सूर्या ने बताया,

"कोलकाता के इडेन गार्डेंस से अच्छी-अच्छी चीजें सीखी हुई हैं। जब मैं पहले यहां आया था, लोगों ने भर-भर के मिष्टी दोई खिलाई थी। आज भी हम लोग यहां ट्रैवेल करते हैं, तो कम से कम एक बार तो जरूर खाते हैं। यहां आके हमेशा अच्छा लगता है। अभी अच्छा मौसम है। दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त धमाका होने वाला है। 2014 में मैं केकेआर के साथ पहली बार यहां आया था। 10-11 साल बाद ये नहीं सोचा था कि कभी इंडिया को लीड करूंगा और इस मैदान पर खेलने आऊंगा।"

Read More Here:

संजीव गोयनका ने की Rishabh Pant की तारीफ, धोनी-रोहित की लीग में रखा नाम, किया है बड़ा दावा!

भारत ने रचा इतिहास, मेंस और वीमेंस दोनों टीमों ने जीता Kho Kho World Cup, जानें कितना मिला प्राइज मनी?

26.75 करोड़ में बिकने, KKR से अलग होने, शाहरुख खान के साथ रिश्ते व इनवेस्टमेंट पर Shreyas Iyer का बेबाक बयान

सचिन-गावस्कर ने किया Champions Trophy 2025 का अनावरण, रोहित शर्मा ने कहा "हर हाल में जीतकर लाएंगे भारत"