Suryakumar Yadav on MS Dhoni CSK vs MI Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (MI) अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ने वाली है, लेकिन टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) यह मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। उन पर पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के चलते एक मैच का प्रतिबंध लगा है। उनकी गैरमौजूदगी में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम की कमान संभालेंगे। यह मैच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Suryakumar Yadav on MS Dhoni CSK vs MI Match IPL 2025

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से पूछा गया कि वह 'अनकैप्ड' एमएस धोनी (MS Dhoni) को कैसे कंट्रोल करेंगे, तो उन्होंने पहले सवाल को गलत समझ लिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, "किसे कंट्रोल करूं? अंपायर्स को?" जब रिपोर्टर ने दोबारा सवाल दोहराया, तो सूर्यकुमार खुद भी हंस पड़े और मजेदार अंदाज में बोले, "इतने सालों में किसी ने धोनी को कंट्रोल कर पाया है क्या?"

इसके बाद सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने चेन्नई में खेलने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और धोनी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा, "चेन्नई आना और धोनी (MS Dhoni) को ड्रेसिंग रूम से बाहर आते देखना हमेशा एक खास अनुभव होता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और जब भी मौका मिलता है, हम उनसे बातचीत करते हैं। इस बार उनके खिलाफ कप्तानी करना एक रोमांचक चुनौती होगी।"

MS Dhoni क्यों माने जाएंगे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में एमएस धोनी (MS Dhoni) को "अनकैप्ड" खिलाड़ी के रूप में गिना जाएगा। बीसीसीआई (BCCI) ने एक पुराने नियम को फिर से लागू किया है, जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी जिसने पिछले पांच सालों में अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, वह "अनकैप्ड" की श्रेणी में आएगा। धोनी ने आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए मैच खेला था और 2020 में संन्यास ले लिया था। इस कारण अब वह आईपीएल में "अनकैप्ड" माने जाएंगे। दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से इसी के संदर्भ में सवाल किया गया था।

Hardik Pandya के जगह Suryakumar Yadav को क्यों मिली कप्तानी?

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की धीमी ओवर गति के तीसरे उल्लंघन के कारण बीसीसीआई ने एक मैच के लिए बैन किया था। हालांकि, वह आईपीएल इतिहास के आखिरी कप्तान होंगे, जिन्हें इस नियम के तहत प्रतिबंध झेलना पड़ा। बीसीसीआई ने हाल ही में इस नियम को बदल दिया है और अब कप्तानों को धीमी ओवर गति के लिए सिर्फ डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, "अगर कोई खिलाड़ी लेवल 1 नियम का उल्लंघन करता है, तो उसकी 25 से 75 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी और डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे, जो अगले तीन साल तक गिने जाएंगे। लेवल 2 उल्लंघन पर चार डिमेरिट पॉइंट्स मिलेंगे। हर चार डिमेरिट पॉइंट्स पर मैच रेफरी 100 प्रतिशत फाइन या अन्य सजा दे सकते हैं। हालांकि, धीमी ओवर गति के कारण अब सीधा मैच बैन नहीं लगाया जाएगा।" आईपीएल 2025 (IPL 2025) के इस बड़े बदलाव के बाद अब कप्तानों को अपनी ओवर गति को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन लगातार उल्लंघन करने पर भविष्य में उन्हें कड़ी सजा झेलनी पड़ सकती है।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।