Table of Contents
IPL 2025: आईपीएल 2025 आज से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को अपनी किस्मत बदलने का मौका मिलेगा। यह इवेंट नए खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच देता है। IPL 2025 का पहला मैच आज केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। आज के इस लेख में हम पांच खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन पर सभी की नजर रहेगी।
IPL 2025 - वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
वैभव सूर्यवंशी ने 13 साल की उम्र में अंडर-19 एशिया कप में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 58 गेंद में 100 रन बनाए थे। यह युवा खिलाड़ी दिग्गज राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेता है। वैभव बहुत जल्द ही आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन जाएंगे।
IPL 2025 - रॉबिन मिंज (मुंबई इंडियंस)
रॉबिन मिंज ने अपनी पावर हिटिंग से प्रशंसकों को रोमांचित किया। गुजरात टाइटंस ने 2024 के आईपीएल में उन्हें चुना था। हालांकि दुर्भाग्य से एक सड़क दुर्घटना ने उनके सपने को पूरा होने में थोड़ा विराम लगा दिया।
मुंबई इंडियंस ने इस साल उन्हें 65 लाख रुपए में खरीदा है। यह उनके बेस प्राइस से 2 गुना है। झारखंड का है 22 वर्षीय खिलाड़ी विकेटकीपिंग भी करता है।
IPL 2025 -सूर्यांश सेज (पंजाब किंग्स)
सूर्यांश शेज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने 175 रनों का पीछा करते हुए 15 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाकर ना बात 36 रन बनाएं। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट पर 252 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाएं। साथ ही उन्होंने 8 विकेट भी लिए।
सी आंद्रे सिद्धार्थ (चेन्नई सुपर किंग्स)
सी आंद्रे सिद्धार्थ तमिलनाडु प्रीमियर लीग और रणजी ट्रॉफी में चमक चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली आठ पारियों में से प्रत्येक में 35 से अधिक रन बनाएं। 68.00 की औसत से 612 रन के साथ वह एक दमदार प्रदर्शन का वादा करते हैं।
अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)
हरियाणा के 24 वर्षीय खिलाड़ी 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने तीन मैचों में दो विकेट लिए थे। खास बात यह है कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है।
READ MORE HERE :
बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल शुरू होने से 1 दिन पहले दिया तोहफ़ा, पंड्या पर लगा बैन हटाया?
आईपीएल 2025 में कौन सी 4 टीमें करेंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? सामने आई ये खास रिपोर्ट!
KKR vs RCB: आईपीएल के पहले ही मैच में बारिश बिगाड़ी सारा माहौल, क्या मैच शुरू होने से पहले होगा रद्द?