IPL: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले एक नया नियम लागू किया। इसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी बिना कोई ठोस कारण के आईपीएल (IPL) से अपना नाम वापस लेता है, तो उसपर दो साल का बैन लगेगा। यानि अगले दो सीजन तक वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण से पूर्व इंग्लैंड के एक खिलाड़ी पर बीसीसीआई की गाज गिरी है। 26 वर्षीय बैटर पर दो साल का प्रतिबंध लगा है। साथ ही उन्हें 18.75 करोड़ का नुकसान भी पहुंचा है। दरअसल धुरंधर खिलाड़ी ने देश के लिए आईपीएल की कुर्बानी दे दी। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
देश के लिए इस खिलाड़ी ने छोड़ा IPL
दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक हैं। उन्होंने आईपीएल (IPL) के 18वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। इसके चलते उनपर बीसीसीआई के नियमानुसार 2 साल का प्रतिबंध लग गया है। ब्रूक आईपीएल 2025 के साथ-साथ अब आईपीएल 2026 और आईपीएल 2027 में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स को उनके जाने से बड़ा झटका लगा है। हालांकि इंग्लिश प्लेयर को इससे कहीं अधिक आघात पहुंचा। जानकारी के लिए बता दें कि आगामी आईपीएल (IPL) सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।
आईपीएल 2024 में भी किया था ये काम
26 वर्षीय खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अगले तीन साल तक नहीं खेल सकेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो ब्रूक को कुल मिलाकर 18.75 करोड़ का घाटा हुआ है। इससे पहले 2024 आईपीएल के दौरान भी ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किए गए थे, मगर अपनी दादी की मौत के चलते टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर पाए।
Read More Here: