CSK vs MI Loss Reasons: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। इस भिड़ंत में रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK के लिए अर्धशतक लगाए। वहीं चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। MI ने पहले 155 रन बनाए थे, वहीं आखिरी ओवर तक छाए मैच में रचिन रवींद्र ने छक्का लगाकर चेन्नई की जीत सुनिश्चित की।

मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में कई मायनों में फिसड्डी साबित हुई और इस आर्टिकल में हम इसी बात पर चर्चा करने वाले हैं। आइए मुंबई इंडियंस की हार के 3 बड़े कारणों पर एक नजर डालते हैं।

CSK vs MI: नूर अहमद की फिरकी को पढ़ नहीं पाए मुंबई के बल्लेबाज

जब चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन में नूर अहमद को 10 करोड़ रुपये में खरीदा, तो साफ हो गया था कि CSK उनका चेपॉक स्टेडियम में भरपूर फायदा उठाने वाली है। मुंबई इंडियंस को भी जरूर अंदाजा होगा कि इस पिच पर नूर अहमद घातक सिद्ध हो सकते हैं। चेन्नई को उम्मीद अनुसार नूर अहमद ने 4 विकेट लेकर पूरा फायदा दिलाया। वहीं मुंबई उनके खतरे को जानते हुए भी उससे बच नहीं पाई।

CSK vs MI: जडेजा और रचिन की पार्टनरशिप MI के लिए घातक सिद्ध हुई

मुंबई इंडियंस एक समय मैच पर अपनी पकड़ बना चुकी थी, चेन्नई ने 116 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। टीम को अब भी काफी रन बनाने थे, ऐसे में अगर मुंबई, CSK के 1-2 अधिक विकेट लेने में कामयाब रहती तो मैच का परिणाम कुछ और होता। मगर इन ओवरों में रचिन रवींद्र और रवींद्र जडेजा की 36 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारी MI की दृष्टि से घातक सिद्ध हुई।

CSK vs MI: गेंदबाजी में विग्नेश पुथुर को किसी का साथ नहीं मिला

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट विग्नेश पुथुर ने ही लिए, उन्होंने मैच में कुल 3 विकेट लिए। उनके अलावा विल जैक्स और दीपक चाहर ने भी एक विकेट लिया। दरअसल एक तरफ जहां विग्नेश लगातार चेन्नई के बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे और विकेट ले रहे थे। दूसरी ओर अन्य गेंदबाजों ने रन तो कम दिए, लेकिन विकेट लेने के मामले में सब फिसड्डी रहे।

Read More Here:

चेपॉक की हार के बाद निराश दिखे MI कप्तान सूर्यकुमार, मैच के बाद बताया कहां हो गई चूक