Tilak Varma Breaks Silence On Retired Out Against LSG: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दूसरी जीत बीते रविवार (13 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से दर्ज की। मुंबई को जीत दिलाने में बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से सबसे बड़ी पारी खेलकर अहम योगदान दिया था। वहीं दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद तिलक ने लखनऊ के खिलाफ अपने 'रिटायर आउट' होने पर चुप्पी तोड़ी।

लखनऊ के खिलाफ मैच में रिटायर आउट हुए थे Tilak Varma

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 04 अप्रैल, शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में रन चेज के दौरान मुंबई ने तिलक वर्मा को रिटायर आउट करके मिचेल सेंटनर को भेजने का फैसला किया था। इसके बाद तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने मुंबई इंडियंस की जमकर आलोचमा की है। तो आइए जानते हैं कि इस खुद तिलक वर्मा क्या बोले।

'रिटायर आउट' पर Tilak Varma ने तोड़ी चुप्पी

दिल्ली के खिलाफ मैच जीतने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए तिलक वर्मा ने कहा, "कुछ नहीं। मुझे लगता है कि उन्होंने टीम के लिए फैसला लिया था। इसलिए मैंने इसे पॉजिटिव तरीके से लिया और निगेटिव तरीके से नहीं लिया। मुख्य चीज यही है कि आप इसे किस तरह से लेते हैं। यह बहुत जरूरी है। "

तिलक ने आगे कहा, "इसलिए मैं उस तरीके से सोच रहा था। मैं सहज होना चाहता था जहां भी मैं बैटिंग करूं। इसलिए मैंने कोच और स्टाफ को बताया चिंता मत करिए, आप मुझे जहां भी खिलाएंगे, मैं सहज हूं और अपना बेस्ट दूंगा।

मुंबई ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत के साथ सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की। इससे पहले टीम को इकलौती जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली थी। अब मुंबई का अगला मैच 17 अप्रैल, गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

Read more:

IPL 2025 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली बड़ी खुशखबरी, मयंक यादव इस मैच से LSG की टीम का होंगे हिस्सा

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।