IPL 2025 Tilak Varma Bowler: आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 18वें सीजन से पहले शानदार गेंदबाज के रूप में नजर आए। तिलक का यह रूप वाकई हैरान कर देने वाला है। मुंबई ने तिलक के इस बदले हुए अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।

तिलक वर्मा बने गेंदबाज, इस दिग्गज बल्लेबाज को किया आउट

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभ्यास के दौरान तिलक वर्मा मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को गेंद फेंकते हैं। तिलक की गेंद पर सूर्या स्वीप शॉट खेलते हैं। गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर जाने से पहले ही पकड़ ली जाती है। इस तरह तिलक वर्मा बल्लेबाज सूर्या को आउट कर देते हैं।

मुंबई की तरफ से वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "अपने बायोडाटा में जोड़ने के लिए यह कोई खराब विकेट नहीं है।" वीडियो में देखा जा सकता है कि तिलक विकेट लेने के बाद शानदार सेलिब्रेशन करते हैं।

IPL 2025 में तिलक वर्मा

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा को आईपीएल 2025 के लिए 8 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था। बताते चलें कि तिलक ने 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 38 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 38 पारियों में उन्होंने 39.86 की औसत और 146.32 के स्ट्राइक रेट से 1156 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक लगाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का है।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन यानी आईपीएल 2024 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। टीम ने 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर की थी। टीम ने सबसे ज्यादा 10 लीग मुकाबले गंवाए थे, जिसके बाद उन्हें पॉइंट्स टेबल में 10वें यानी सबसे आखिरी पायदान पर रहना पड़ा था।

Read more:

IPL 2025 के बीच ही टीम की कप्तानी छोड़ सकता है ये खिलाड़ी, प्लेइंग 11 में नही बन रही है जगह