Top 3 Players can score Century in 30 Balls in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। इस लीग का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच खेला जाना है। ऐसे में सभी आईपीएल खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को दमदार फॉर्म में देखना चाहते हैं।

ऐसे में यहां हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो आईपीएल 2025 में 300 की स्ट्राइक रेट से शतक लगा सकते हैं, या यूं कहें कि महज 30 गेंदों पर शतक जड़ सकते हैं।

IPL 2025 में 30 गेंदों पर शतक लगा सकता है ये 3 खिलाड़ी

इस बार फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसाया है। लेकिन फैंस की नजरें ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और फिल साल्ट पर रहेंगी। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपने बल्ले से आग उगल सकते हैं।

ट्रेविस हेड:

ट्रेविस हेड (Travis Head) ने 25 आईपीएल मैचों में 36.76 के औसत से 772 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। ट्रेविस हेड पिछले कुछ मैचों से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले से खूब रन बना रहे हैं। उन्होंने पिछले 5 मैचों में से दो में 50 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2025 में और तेज गति से शतक लगा सकते हैं। ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं।

अभिषेक शर्मा:

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने महज 24 साल की उम्र में क्रिकेट में अपना नाम बना लिया है। उन्होंने 63 आईपीएल मैचों में 25.50 के औसत से 1377 रन बनाए हैं। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रनों की पारी खेली थी। फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा आईपीएल 2025 में तेज गति से शतक लगाएंगे। अभिषेक शर्मा भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं।

फिल साल्ट:

फिल साल्ट (Phil Salt) का आईपीएल रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने 21 आईपीएल मैचों में 27.67 के औसत से 653 रन बनाए हैं। जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय पिचों पर खूब रन बनाए हैं। इसमें 55 रनों की पारी भी शामिल है। ऐसे में फिल साल्ट आईपीएल 2025 में तेज गति से अपना पहला आईपीएल शतक लगा सकते हैं। फिल साल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं।

Read More Here:

RCB जीतेगी IPL 2025 का खिताब या MI, CSK के हाथ लगेगी ट्रॉफी? KKR के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

पड़ोसी मुल्क का फिर उड़ा मखौल! IPL फ्रेंचाइजियों के कारण The Hundred 2025 से हुई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छुट्टी? जानें पूरा मामला

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2025 से पहले आया रिप्लेसमेंट